फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   उत्तराखंड की बाढ़ में फंसे शहर के कई लोग

उत्तराखंड की बाढ़ में फंसे शहर के कई लोग

Mon, 17 Jun 2013 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Mon, 17 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। उत्तराखंड के रामबाड़ा और गौरी कुंड में रविवार को आई बाढ़ में कानपुर के कई लोग एक होटल में फंस गए। होटल की निचला हिस्सा पूरी तरह बाढ़ में डूब गया है। जान बचाने के लिए लोग छत पर खड़े होकर मदद की गुहार लगाते रहे पर देर रात तक पुलिस और प्रशासनिक अफसर वहां नहीं पहुंचे। फंसे लोगों केपरिवार वाले उत्तराखंड के अफसरों के लगातार संपर्क कर मदद की गुहार लगाते रहे।
विज्ञापन

शहर केकुछ लोग उत्तराखंड घूमने गए हैं। रविवार को अचानक रामबाड़ा और गौरी कुंड में अचानक बाढ़ आ गई। इससे रामबाड़ और गौरी कुंड मार्ग पर स्थित होटल और मकान में तबाह हो गए। पता चला है कि कानपुर के कई लोग गौरी कुंड के सुनील होटल में ठहरे थे। वे भी बाढ़ की चपेट में आ गए। इस होटल का अधिकांश हिस्सा पानी में डूब गया है। लोग जान बचाने के लिए छत पर चढ़े हैं। होटल में फंसे लोगों के परिचित सेवायोजन दफ्तर केकर्मचारी हेमंत दुबे ने बताया कि वहां फंसे लोगों से लगातार उनकी मोबाइल पर बातचीत चल रही है। सुनील होटल ग्रीन कलर का है। सुनील होटल के आसपास स्थित सभी होटल और मकान बर्बाद हो चुकेहैं। सुनील होटल के ठहरे लोगों भी जिंदगी और मौत केबीच जूझ रहे हैं। वे लोग लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं। पर, स्थिति ऐसी है कि वहां कोई जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। बकौल हेमंत उन्होंने खुद उत्तराखंड के पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को पूरा घटनाक्रम बताया है। एसएसपी गौरी कुंड से भी बात की। एसएसपी ने माना है कि बाढ़ की वजह से गौरी कुंड के हालात ठीक नहीं है। सुनील होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस और फायर टीम के साथ पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम भी मौकेपर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed