{"_id":"38-129180","slug":"Kanpur-129180-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 लेबर अड्डों पर लगेंगे जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 लेबर अड्डों पर लगेंगे जागरूकता शिविर
Kanpur
Updated Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानपुर। शहर में असंगठित कामगार अधिकार मंच केबैनर तले 40 लेबर अड्डों पर जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर निर्माण सेवा संस्थान, श्रमिक भारती, परिवर्तन सेवा संस्थान, सुंदर फाउंडेशन, जन कल्याण महासमिति और वारसी सेवा सदन के संयुक्त सहयोग से लगाया जाएगा। यह जानकारी निर्माण सेवा संस्थान के संयोजक जेबी सिंह ने प्रेसक्लब में आयोजित वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल तक संत नगर, विजय नगर, छपेड़ा पुलिया, निराला नगर, दादा नगर आदि लेबर अड्डों पर शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बताया गया कि शिविर में पांच सौ पोस्टकार्डों पर मजदूरों से उनकी समस्याएं लिखवाई जाएंगी। साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। पोस्ट कार्ड और हस्ताक्षर की कॉपी दो मई को श्रम मंत्री और मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगी। वार्ता में बाबूलाल, बाबूराम और तनवीर मौजूद थे।