{"_id":"38-122225","slug":"Kanpur-122225-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘छह माह में बन जाएं खुदी सड़कें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘छह माह में बन जाएं खुदी सड़कें’
Kanpur
Updated Sun, 03 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ‘जेएनयूआरएम योजना के तहत शहर में जगह-जगह खुदी सड़कों के निर्माण का पैसा केंद्र सरकार प्रदेश की सरकार को दे चुकी है पर नगर निगम और जल निगम के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। सारा शहर खुदा पड़ा है। अफसर छह माह के भीतर खुदी सड़कों को बनवा दें ताकि जनता को दिक्कत न हो।’ यह कहना है केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का। कबरई टू लेन हाईवे के शिलान्यास के दौरान उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से हर-हाल में 18 माह के भीतर हाईवे का निर्माण पूरा कराने को कहा। उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा प्रदेश होने के बावजूद यूपी में अन्य राज्यों की तुलना में विकास की गति धीमी है। इसके लिए प्रदेश सरकारें जिम्मेदार हैं। इस मौके पर शैलेंद्र दीक्षित, प्रो. शैलेन्द्र शुक्ल, सुनीत त्रिपाठी, कमलेश दीक्षित, मनोज सिंह, मनीष शर्मा, वीरेंद्र दुबे, इजहारुल अंसारी, इस्लाम अंसारी, नरेश पाठक, प्रदीप मिश्रा, हरप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।
--------------------------
एक नजर: नौबस्ता-कबरई हाईवे
-----------------------
मार्ग की लंबाई- 122.70 किमी. टू लेन
निर्माण की लागत- 373 करोड़
मेजर ब्रिज की संख्या-03
कलवर्टस -107
आरओबीएस- 01
बस बेस- 20
ट्रक ले-बेस - 02
टोल प्लाजा- 02
निर्माण पूरा होने की अवधि- 18 महीने
------------------
- ‘भाजपा सिर्फ नारेबाजी की पार्टी’
कांग्रेस के शासन पर हाल ही में भाजपा के नारे को लेकर केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश का कहना है कि भाजपा सिर्फ नारेबाजी की ही पार्टी रह गई है। उसमें कोई दम नही दिख रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में असल तस्वीर सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
-----------------------
- ये फायदे होंगे
एमपी से जुड़ने का मार्ग सुगम होगा और कम समय लगेगा। इसके अलावा मार्ग दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। खराब सड़क की वजह से वाहनों के खराब होने की संभावना भी कम होगी। पांडु नदी का पुल दुरुस्त होगा। नौबस्ता चौराहे के जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
---------------------