फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बंधक बनाकर किशोरी से गैंगरेप

बंधक बनाकर किशोरी से गैंगरेप

Fri, 01 Mar 2013 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Fri, 01 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। पनकी मंदिर के निकट रहने वाली एक किशोरी को दो युवकों ने अगवा कर लिया। एक मकान में बंधक बनाकर आठ दिन तक किशोरी से रेप किया गया। गुरुवार की सुबह किशोरी को उसके घर के बाहर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पनकी पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। मंदिर के निकट रहने वाले एक परिवार की 13 साल की बेटी सुंदर नगर पनकी में रहने वाली अपनी मौसेरी बहन के साथ 20 फरवरी को आजाद नगर स्थित चिड़ियाघर गई थी। वहां से लौटते वक्त कल्याणपुर क्षेत्र में दो युवक जबरदस्ती 13 साल की किशोरी को अपने साथ ले गए थे। किशोरी का आरोप है कि युवक एक सुनसान जगह पर स्थित घर में उसे ले गए। जहां बंधक बनाकर दोनों ने उसके साथ रेप किया। किशोरी ने आरोप लगाया कि उसे जबरदस्ती शराब भी पिलाई गई। बकौल किशोरी सुबह आरोपी उसे घर के नजदीक छोड़कर भाग गए। दोपहर में वह घरवालों के साथ पनकी थाने पहुंची और पुलिस को पूरा वाकया बताया। पनकी थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी के घरवालों की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों में एक शैलेंद्र है, जो क्षेत्र का ही रहने वाला है। शैलेंद्र और पीड़ित किशोरी में प्रेम संबंध होने की बात भी पता चली है। इस बारे में तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed