{"_id":"38-121820","slug":"Kanpur-121820-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर लगा पुलिस के गुडवर्क पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर लगा पुलिस के गुडवर्क पर सवाल
Kanpur
Updated Thu, 28 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। एक बार फिर पुलिस के गुडवर्क पर सवाल पैदा हुआ है। अबकी बार पुलिस ने अपने दारोगा को ही निशाना बनाया। इसके पीछे कई कारण गिनाए जा रहे हैं। दारोगा के बेटे को उठाने के पांच दिन बाद चोरी के आरोप में जेल भेजने के इस मामले में कई पेंच फंस गए हैं। मुख्यमंत्री और अन्य अफसरों को भेजी गई अर्जी पर जांच शुरू हो गई है।
कन्नौज में तैनात दरोगा सत्य नारायण शुक्ला के बेटे लक्ष्मी नारायण शुक्ला उर्फ दीपक को 18 फरवरी को चकेरी पुलिस ने चोरी की कार के साथ गिरफ्तारी दिखाई थी। दारोगा का परिवार हरबंश मोहाल थाने की पुलिस कालोनी में रहता है। आरोप था कि यह कार हरिद्धार जिले से वर्ष 2011 में चुराई गई थी। दीपक कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था। दीपक के अधिवक्ता गिरीश नारायण दुबे का कहना है कि पुलिस ने दीपक को 13 फरवरी की रात में घर से उठाया था। इस बारे में 16 फरवरी को मुख्यमंत्री को तार किया गया था। मानवाधिकार आयोग और अन्य अफसरों को भी जानकारी दे दी गई थी। इस मामले की जांच शुरू हो गई है। यही नहीं 18 फरवरी को हाईकोर्ट में हैवियस कार्पस (बंदी प्रत्यक्षीरण) लगाई गई थी। 18 फरवरी को ही पुलिस ने दीपक की गिरफ्तारी दिखाई थी। इस बारे में चकेरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार से तीन बार फोन किया गया। वह हर बार दस मिनट बाद बात करते हैं कहते हुए फोन काटते रहे।