फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पीपीएस अफसरों पर होगी विभागीय कार्रवाई

पीपीएस अफसरों पर होगी विभागीय कार्रवाई

Tue, 12 Feb 2013 05:31 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Tue, 12 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। आसामी पट्टा आवंटन में धांधली बरतने वाले पीसीएस अफसर प्रहलाद सिंह और सियाराम मौर्या के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। निलंबित होने की भी संभावना है। इसके आदेश राजभवन और शासन ने जारी कर दिए हैं। साथ ही पट्टा आवंटन से जुड़े दस्तावेज भी तलब किए गए हैं।
विज्ञापन

घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व विधायक आरपी कुशवाहा के भाइयों को बिठूर के ईश्वरीगंज में नवंबर 2009 में कई बीघा जमीन का आसामी पट्टा (खेती की जमीन) आवंटित किया गया था, जो कि जांच में नियम विरुद्ध पाया गया था। आसामी पट्टा भूमिहीन गरीबों को मिलता है। इस मामले का खुलासा ‘अमर उजाला’ ने किया था। बाद में तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट माला श्रीवास्तव ने इसकी जांच कराई तो बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने के प्रमाण मिले थे। इसी वजह से लेखपाल सतीराम, रामभजन को सस्पेंड भी कर दिया गया था। पट्टा भी निरस्त कर दिया गया था। साथ ही तत्कालीन एसडीएम सदर प्रहलाद सिंह और तहसीलदार सदर (अब पीसीएस में प्रमोशन) सियाराम मौर्या के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश शासन से की गई थी। शासन ने अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति राजभवन से कर दी। अब इस पर राजभवन की मुहर लग गई है। जिलाधिकारी एमपी अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल के बाद ही अफसरों के खिलाफ विभागीय जांच, कार्रवाई की सिफारिश शासन से की गई थी। अब अनुमति मिली है। जल्द ही विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed