{"_id":"38-119104","slug":"Kanpur-119104-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 स्कूलों ने नहीं लगवाए मीजेल्स टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 स्कूलों ने नहीं लगवाए मीजेल्स टीके
Kanpur
Updated Sat, 09 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। जिले को खसरा मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे मीजेल्स अभियान का विरोध शहर के 40 स्कूलों ने किया है। इन स्कूलों ने साफ तौर पर मना कर दिया है कि वे अपने बच्चों को किसी भी तरह का टीका नहीं लगाने देंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम अगर जबरदस्ती करेगी तो इसकी शिकायत शासन से की जाएगी। इसे लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखा, तब दो दर्जन विद्यालयों ने अभियान के प्रति सहमति जताई, जबकि 20 फीसदी स्कूल अभी भी बच्चों को टीका लगवाने के पक्ष में नहीं हैं।
भारत सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और डब्लूएचओ द्वारा एक फरवरी से चलाए जा रहे अभियान के तहत 640271 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 2 लाख से ज्यादा बच्चों को टीके लगाए जा चुके हैं। स्कूलों में पढ़ने वाले 442397 बच्चों का टीकाकरण किया जाना है, पर 40 स्कूलों ने अपने बच्चों को टीका लगवाने से मना कर दिया है। ये सभी प्राइवेट स्कूल हैं। टीका लगवाने से मना करने के बाद इन स्कूलों को सीएमओ डॉ. आरपी यादव ने नोटिस दिया कि यह अभियान बच्चों के हित के लिए चलाया जा रहा है। मीजेल्स कैंपेन का विरोध करने वाले स्कूलों पर दबाव बनाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव को पत्र लिखा। फिलहाल दो दर्जन स्कूलों ने सीएमओ से वार्ता के बाद सहमति जताई है।