{"_id":"38-107533","slug":"Kanpur-107533-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक हुई कड़क तो दोबारा बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक हुई कड़क तो दोबारा बनेगी सड़क
Kanpur
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कानपुर। किदवईनगर के-ब्लाक स्थित सड़क अब दोबारा बनेगी। यह नई बनी सड़क दो दिन बाद ही उखड़ने लगी थी तो शुक्रवार को पब्लिक ने हंगामा कर दिया था। इस पर शनिवार को अफसरों ने सड़क उखाड़ कर दोबारा बनाने के आदेश दिए। अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में सड़क खुदवाई।
के ब्लाक की मिकी हाउस से बाईपास जाने वाली सड़क दो दिन पहले ही बनकर तैयार हुई थी। 1 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से बनी सड़क अगले ही दिन उखड़ने लगी। जगह-जगह बजरी और गिट्टी उखड़ गईं। शुक्रवार को पार्षद पति और क्षेत्र के पूर्व पार्षद प्रमोद जायसवाल की अगुवाई में जनता सड़क पर उतर आई और हंगामा करके दोबारा सड़क निर्माण की मांग की। शनिवार को जोन तीन के सभी अधिकारियों और जनता की मौजूदगी में सड़क उखाड़ी गई। अधिकारियों ने ठेकेदार पप्पू सचान को जमकर फटकार लगाई। अधिकारियों का कहना है बची हुई सड़क सोमवार को उखाड़ने के बाद क्षेत्रीय जनता की मौजूदगी में सड़क का निर्माण कराया जाएगा। पूर्व पार्षद प्रमोद जायसवाल का कहना है सड़क निर्माण खुद खड़े होकर कराया जाएगा, ताकि आगे दिक्कत न हो।
100 मीटर से अधिक सड़क उखाड़ दी गई है। बाकी सड़क उखाड़ने के बाद सोमवार के बाद निर्माण शुरु कराया जाएगा। लोगों को शिकायत न हो इसलिए सारा काम जनता के सामने होगा।
विज्ञापन
लालता प्रसाद, अधिशाषी अभियंता नगर निगम