फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   एग्जाम फीस को लेकर बवाल, लाठी-डंडे चले

एग्जाम फीस को लेकर बवाल, लाठी-डंडे चले

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Kanpur
Kanpur Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कैंपस में शुक्रवार को एग्जाम फीस बढ़ाए जाने के विरोध में जमकर हंगामा हुआ। यूनिवर्सिटी कर्मचारी और स्टूडेंट्स में मारपीट हो गई और कर्मचारियों ने स्टूडेंट्स को लाठी-डंडे से पीटकर कैंपस के बाहर खदेड़ दिया। मारपीट में हलीम मुसलिम पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष मोहम्मद सलमान का सिर फूट गया और वह बेहोश हो गए। घटना में कई और स्टूडेंट्स को चोटें आईं। इससे नाराज स्टूडेंट्स ने प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट का चैनल तोड़ डाला और यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर ताला जड़कर धरने पर बैठ गए। करीब 3 घंटे तक बवाल चलता रहा लेकिन इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बाद में कल्याणपुर पुलिस ने कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह, महामंत्री सत्यप्रिय सावंत, भवानी और मुकेश तिवारी सहित 25-30 अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं, देर रात यूनिवर्सिटी कर्मचारियों की तहरीर पर अज्ञात स्टूडेंट के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

एग्जाम फीस में बढ़ोतरी का विरोध शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुआ। वीएसएसडी कालेज के छात्रनेता मनीष सविता, अध्यक्ष दीपू सागर, बीएनडी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष रामजी तिवारी, महामंत्री रोहित सोनकर, हरसहाय के छात्रसंघ अध्यक्ष अभय त्रिवेदी, गौरव शर्मा और शिवा की अगुवाई में सैकड़ों स्टूडेंट यूनिवर्सिटी पहुंचे और प्रशासनिक भवन के बाहर नारेबाजी करने लगे। बाद में रजिस्ट्रार या डिप्टी रजिस्ट्रार से मिलने के लिए प्रशासनिक भवन के अंदर जाने की अनुमति मांगी, जो नहीं मिल सकी। गेटमैन भवानी सिंह और होमगार्डों ने प्रशासनिक भवन का चैनल भी बंद कर दिया और 2 बजे के बाद आने को कहा तो स्टूडेंट्स से उनकी बहस होने लगी। इसी बीच संपत्ति अधिकारी पीएस मिश्रा और अशोक पांडे सहित कई कर्मचारी आ गए तो दोनों पक्षों में बहसबाजी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस पर कर्मचारियों ने होमगार्डों के साथ स्टूडेंट्स पर हमला बोल दिया और लाठी-डंडे से पीटकर कैंपस के बाहर निकाल दिया। हलीम कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष मोहम्मद सलमान का सिर फट जाने पर स्टूडेंट्स ने जीटी रोड जाम कर दी और यूनिवर्सिटी के मेन गेट में ताला जड़कर धरने पर बैठ गए। स्टूडेंट्स ने मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी और फीस वापसी की मांग करते हुए कुलपति और रजिस्ट्रार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर जानबूझकर हमला करने का आरोप लगाया। घटना की सूचना पाकर एसीएम-6 आरपी त्रिपाठी सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। एसीएम ने कहा कि कुलपति, रजिस्ट्रार बाहर हैं। सोमवार को उनके लौटने पर मुद्दा सुलझाने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। समाजवादी छात्रसभा के नगर अध्यक्ष सिराज हुसैन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सोमवार को कुलपति प्रो. अशोक कुमार से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन


सहमे रहे यूनिवर्सिटी के अफसर, कर्मचारी
स्टूडेंट से मारपीट के बाद यूनिवर्सिटी के अधिकारी, कर्मचारी सहम गए और बाहर नहीं निकले। असिस्टेंट रजिस्ट्रार (एग्जाम) राज बहादुर सिंह यादव ने बाहर आकर स्टूडेंट से बातचीत करने की कोशिश की लेकिन उनका कड़ा रुख भांपकर बिना बात किए लौट गए। वहीं, सीओ कल्याणपुर राजेश यादव भी 3 घंटे तक मौके पर डटे रहे लेकिन स्टूडेंट्स को मनाने में नाकाम रहे। उधर, स्टूडेंट की पिटाई का मामला शासन तक पहुंच गया है। समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह उर्फ बंटी सेंगर ने कहा कि दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स::::
हाईकोर्ट के आदेश से फीस बढ़ाई गई है। इसे लेकर सेल्फ फाइनेंस डिग्री कालेज कोर्ट गए थे, जिनकी याचिका शुक्रवार को ही खारिज हुई है। मारपीट की जानकारी नहीं है। अभी बाहर हूं। आने के बाद ही वास्तविक जानकारी मिल सकेगी।
-प्रो. अशोक कुमार, कुलपति, सीएसजेएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed