फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मसवानपुर में बस ने राजमिस्त्री को रौंदा, बवाल

मसवानपुर में बस ने राजमिस्त्री को रौंदा, बवाल

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Kanpur
Kanpur Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कानपुर। मसवानपुर अंग्रेजी शराब ठेके के पास सोमवार की रात एक प्राइवेट बस ने राजमिस्त्री रामबाबू को कुचल दिया। सांसे थमते ही इलाकाई लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। चालक-परिचालक के भाग जाने पर भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की। वे आग लगाने जा रहे थे तभी पुलिस पहुंच गई। लाठी भांजने पर भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख सर्किल के बाहर की भी फोर्स बुलाई जाने लगी। इसी बीच एक मंत्री की फ्लीट में बज रहे कई हूटर की आवाज सुन बवाल कर रहे लोग ज्यादा फोर्स आने की गफलत में भाग निकले। शव और बस को हटा देने से हालात काबू में हो सके।
विज्ञापन

सर्वोदय नगर काकादेव निवासी राजमिस्त्री रामबाबू (45) बाइक से कहीं जा रहे थे। जेब में मिले वोटर आईकार्ड से पहचान हुई। इधर इलाकाई भीड़ मौत के बाद बेकाबू हो गई। पहले बस में जमकर तोड़फोड़ हुई। फिर तेल छिड़क कर कुछ लोग आग लगाने जा रहे थे। तब तक पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने तीन-चार युवकों को पकड़ लिया। पुलिस के ऐसा करते ही भीड़ और उग्र हो उठी। गली से जत्थे में युवक निकले और पुलिस पर ही पथराव करने लगे। ऐसा गुस्सा देख पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। सर्किल के सभी थानों की फोर्स के साथ एसपी रिजर्व वाहन भी पहुंच गया। पुलिस पर पथराव का सिलसिला न थमता देख अफसर हैरान थे। इसी बीच पहुंची एक मंत्री की फ्लीट ने मुश्किल आसान कर दिया। कल्याणपुर थानाप्रभारी ने बताया कि रामबाबू मूलरूप से जहानाबाद का रहने वाला था। सर्वोदय नगर अंबेडकरपुरम में इसकी ससुराल है। पत्नी शिल्पी दो महीने से अनबन की वजह से दो बेटी और एक बेटे के साथ मायके में रह रही थी। रामबाबू ने आवास विकास में किराए पर कमरा ले लिया था। माना जा रहा है कि वह घटना के समय वहीं जा रहा था। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।
विज्ञापन

--
ट्रक ने बच्चे को कुचला, हालत नाजुक
कानपुर। कल्याणपुर क्रासिंग के पास सोमवार को ही एक ट्रक ने कक्षा तीन के छात्र यश मिश्रा (9) को कुचल दिया। वह अपने पिता कमल के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। रतनपुर गांव निवासी कमल की भौंती में ज्वैलर्स की दुकान है। वैसे यह मूलरूप से काकूपुर के रहने वाले हैं। कमल ने बताया कि ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी और उनका बेटा उछलकर पहिए के नीचे आ गया। थानाप्रभारी ने बताया कि बच्चे की हालत चिंताजनक है। चालक बिल्हौर निवासी मोहम्मद जमाल को पकड़ लिया गया है। इलाके के सुरेंद्र सिंह उर्फ लाला ने आरोप लगाया कि सड़क पर अतिक्रमण की वजह से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed