{"_id":"38-104295","slug":"Kanpur-104295-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी ने फिर जीती डूंगरपुर ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी ने फिर जीती डूंगरपुर ट्राफी
Kanpur
Updated Sat, 03 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। राजसिंह डूंगरपुर अंडर-14 ट्राफी पर लगातार दूसरी बार यूपी की टीम ने कब्जा जमा लिया है। राजस्थान के राजसमंद में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में यूपी ने पहली पारी में 14 रन की बढ़त के आधार पर राजस्थान को हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली। 4 दिवसीय मैच की पहली पारी में यूपी ने 343 रन बनाए थे, जिसके जवाब में शुक्रवार को राजस्थान की टीम 329 रन ही बना सकी। पहली पारी के आधार पर यूपी को 14 रन की बढ़त मिली। यूपी के लिये अंकुश नागर ने 73 और शिवा सिंह ने 67 रन देकर 4-4 विकेट झटके। राजस्थान के लिए सुरजान सिंह ने 76 रन, मुकेश चौधरी ने 20 और बलजीत सिंह ने 17 रन बनाए।
विज्ञापन