फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   9th place of the district in the Prime Minister's Mother Vandana Yojana

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में जनपद का 9वां स्थान

Mon, 06 Sep 2021 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
9th place of the district in the Prime Minister's Mother Vandana Yojana
कानपुर देहात। मातृ वंदना सप्ताह के तीसरे दिन के परीक्षण में कानपुर देहात को प्रदेश के 75 जनपदों की टापटेन रैंकिंग में 9वां स्थान मिला है। स्टेट नोडल अधिकारी ने बताया कि मातृ वंदना सप्ताह में मातृ शक्ति-राष्ट्र शक्ति के तहत तीन दिन में 843 लाभार्थियों को ब्लॉक के चिकित्सा प्रभारी एवं अधीक्षकों के प्रयास से योजना में जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

स्टेट नोडल अधिकारी राजेश बॉगिया ने बताया कि वर्तमान में प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। योजना के तीसरे दिन परीक्षण के अनुसार 75 जनपदों की टॉपटेन रैंकिंग में कानपुर देहात को 9वां स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं तीन दिन में मातृ शक्ति राष्ट्र शक्ति मुहिम के तहत 843 लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

सीडीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि 1 से 7 सितंबर तक मातृ वंदना सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें प्रथम बार गर्भवती/धात्री के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए उत्सव के रूप में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के शुरू होने से लेकर 3 सितंबर 2021 तक 38544 लाभार्थियों को इससे जोड़ा जा चुका है। योजना के नोडल अधिकारी डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि लाभार्थियों को 14.47 लाख रुपये अलग-अलग तीन किस्तों में दिए जा चुके हैं।

गोल्डन कार्ड बनाने में जिले का तीसरा स्थान
कानपुर देहात। डीएम के निर्देशन में गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी आई है। सीडीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि जनपद में गोल्डन कार्ड बनाने की गति को सुधारा गया है। एक सितंबर से चल रही रैंकिंग से प्रति परिवार कम से कम एक कार्ड बनाने में जनपद को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जिले में 57.3 प्रतिशत लाभार्थी परिवारों का कम से कम एक गोल्डन कार्ड बनाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed