फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   94 thousand stolen from woman's account in the name of Kisan Nidhi

Kanpur News: किसान निधि के नाम से महिला के खाते से उड़ाए 94 हजार

Fri, 13 Sep 2024 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
94 thousand stolen from woman's account in the name of Kisan Nidhi
फर्रुखाबाद। किसान निधि के नाम से लिंक भेजकर महिला के खाते से साइबर ठगों ने 94 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता के भाई ने साइबर थाने में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनखड़िया निवासी साधना के मोबाइल नंबर पर 10 सितंबर को एक नंबर से लिंक आया। साधना के लिंक को खोलने के बाद उनके खाते से 495 रुपये निकल गए। साधना ने इस पर ध्यान नहीं दिया। 11 सितंबर को उसी नंबर से साधना के पास फोन आया। उधर से बोल रहे व्यक्ति ने बताया किसान निधि के नाम से आपके खाते से 495 रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन

हर महीने 1900 रुपये कटेंगे और बाद में ब्याज सहित इसका भुगतान किया जाएगा। इस पर साधना ने इन्कार कर दिया। उधर से बोल रहे व्यक्ति ने खाते में रुपये वापस करने की बात कही। कुछ देर बाद साधना के खाते से दो बार में 94 हजार रुपये निकल गए। मैसेज आने पर साधना को जानकारी हुई। भाई राज ने इस संबंध में स्टेट बैंक व साइबर थाने में सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाकर छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed