{"_id":"5841c0b14f1c1be665de8062","slug":"9200-diesel-vehicle-condemn","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 9200 डीजल वाहन होंगे कंडम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 9200 डीजल वाहन होंगे कंडम
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 03 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
डेमो
परिवहन आयुक्त के आदेश के बाद 15 साल पुराने डीजल वाहनों पर आरटीओ जल्द कार्रवाई करेगा। शहर में 9200 वाहन 15 साल पुराने हैं। एआरटीओ ने कहा कि वाहनों की संख्या चिह्नित कर ली गई है। अब विभाग की तरफ से सभी वाहन स्वामियों को रजिस्ट्रेशन निरस्त कराने के लिए नोटिस भेजा जाएगा।
एआरटीओ प्रभात पांडेय ने बताया कि जांच में पाया गया कि शहर में 6400 कॉमर्शियल और 2400 प्राइवेट वाहनों का पंजीकरण आरटीओ में है। अब सभी वाहन मालिकों को गाड़ी का पंजीकरण निरस्त कराने के लिए नोटिस भेजा जाएगा।
पंजीकरण निरस्त होने के बाद पुराने वाहन शहर में नहीं चल पाएंगे। अगर वाहन मालिक गाड़ियों का पंजीकरण निरस्त नहीं कराएंगे और सड़क पर गाड़ियां पाईं गईं तो वाहन सीज कर दिया जाएगा।