फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   धार्मिक

210 साल पुरानी जगन्नाथ यात्रा नहीं निकलेगी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक
कानपुर। राहुल शुक्ला ------------------ करुणा महामारी के चलते इस बार 210 साल पुरानी जगन्नाथ यात्रा नहीं निकाली जाएगी। यह निर्णय तीनों मन्दिर श्री जगन्नाथ जी महाराज (बिरजी भगत) मन्दिर,श्री जगन्नाथ मन्दिर (बाई जी) व जगन्नाथ मन्दिर (उमा जगदीश) ने संयुक्त बैठक करके लिया है। उधर, बिठूर से निकलने वाली जगन्नाथ यात्रा व कानपुर दक्षिण से निकलने वाली जगन्नाथ यात्रा भी कोरोनावायरस के चलते में निकाली जाएगी। बताते चलें कि आषाढ़ सुदी द्बितीय व तृतीय यानी आगामी 23 व 24 जून को भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की रथ यात्रा निकाली जाती। पर न ही मंदिरों में दर्शन होंगे। और न ही इस वर्ष 210 साल के पश्चात पहली बार रथ यात्रा का आयोजन नहीं होगा।कोरोना महामारी से जगन्नाथ स्वामी जी के भक्तों व शहर को इससे बचाव करना है। इसके कारण रथ यात्रा का कोई आयोजन नहीं होगा। सभी भक्तों से निवेदन है आप अपने घर पर ही रह कर अपने पूजाघर मे श्री जगन्नाथ जी का स्मरण कर भोग प्रसाद ठाकुर जी को अर्पित करें। भक्तों का यह सहयोग सदैव अविस्मरणीय एवं प्रशंसनीय रहेगा। बैठक मे रज्जन लाल गुप्ता, ज्ञानेन्द्र कुमार गुप्ता, मोहन लाल गुप्ता, ज्ञानेन्द्र विश्नोई, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, सुरेश चन्द्र गुप्ता, गोपाल गुप्ता, श्याम महेश्वरी,अभिषेक गुप्ता, अम्बरीष गुप्ता, संत गोपाल ओमर व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed