फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   भगवंतनगर व अचलगंज में माइनर कटने से खेतों में भरा पानी

भगवंतनगर व अचलगंज में माइनर कटने से खेतों में भरा पानी

Wed, 02 Jan 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
भगवंतनगर व अचलगंज में माइनर कटने से खेतों में भरा पानी
भगवंतनगर। बीघापुर तहसील क्षेत्र के भगवंतनगर माइनर की ठीक से सफ ाई न होने से जैसे ही पानी छोड़ा गया वैसे ही कपूरपुर के पास तेज बहाव से माइनर फ ट गई। गेहूं, सरसाें व अन्य रबी सीजन की फसलें खेतों में जलमग्न हो गईं। तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कटान को बंद कराया।
विज्ञापन


डलमऊ बीपंप नहर से निकले भगवंतनगर माइनर में सोमवार को जब पानी छोड़ा गया तो कपूरपुर के पास पानी आगे नहीं बढ़ पाया। जिससे माइनर कट गई। रात में घटना होने से किसान माइनर को बंद नहीं कर सके। किसानों ने तहसील प्रशासन को सूचना दी। मंगलवार को तहसील प्रशासन जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचा और माइनर की कटान को बंद किया।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार रजनीश बाजपेई ने बताया कि स्थानीय लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। यदि किसानों को कोई क्षति होती है तो उसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। उधर, शारदा नहर की मुगलपुर माइनर में भी सिल्ट सफाई के नाम पर हुई खानापूर्ति का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा। बिना सिल्ट व जंगल सफ ाई के छोड़े गए पानी ने किसानों की मेहनत व लागत पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगजीवनपुर निवासी अखिलेश यादव की दो बीघा आलू, रज्जू की एक बीघा आलू के अलावा रामशंकर, जगदीश, कमलेश, बिरजू नाई, ज्ञानी लोधी, गजराज, पखारी, दुर्गा यादव, पंकज यादव, देवेश मिश्र, शिवपाल, श्रीराम, दिवाकर मिश्र, मनीराम यादव सहित दो दर्जन किसानों की गेहूं व सरसों की फ सल चौपट हो गई। पीड़ित कमलेश ने बताया कि रातों को फ सलों की रखवाली करनी पड़ रही है कि कही खांदी कटकर उनके खेत में पानी न भर जाए। ग्राम प्रधान रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि विभाग को सूचना दी गई है पर कोई भी अधिकारी देखने नहीं पहुंचा। किसानों ने डीएम से शिकायत करने की बात कही है।

-ग्रामीणों ने माइनर की सफाई में खानापूर्ति करने का लगाया आरोप
-गेहूं, सरसों व आलू की फसलें हुई जलमग्न, सड़ने का खतरा बढ़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed