{"_id":"5b2017cb4f1c1b13358b6512","slug":"91528829899-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हासदों में दो महिलाओं की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हासदों में दो महिलाओं की मौत, चार घायल
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। हसनगंज व फतेहपुरचौरासी थानाक्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हरदोई जनपद के मल्लावां कोतवाली के गांव बगदाद निवासी दीपक पुत्र सुधाकर मंगलवार सुबह बहन डाली (20) व गांव के ही प्रेमचंद्र पुत्र कालीचरण के साथ शहर आ रहा था। फतेहपुरचौरासी थानाक्षेत्र में सरहा गांव के निकट सड़क पार कर रही नन्हीं (60) पत्नी जोद्धी से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में नन्हीं व बाइक सवार दीपक, डाली व प्रेमचंद्र घायल हो गए। हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया । जहां चिकित्सकों ने नन्हीं को मृत घोषित कर दिया।
उधर हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर तारासराय गांव के निकट तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दिलीप वर्मा निवासी देवतपुर थाना मल्लावा जनपद हरदोई गंभीर रूप से घायल हो गया। मल्लावा के तेंदुआ गांव निवासी मौसेरी बहन काजल वर्मा पुत्री अरविंद वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद दिलीप को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
परिजनों ने बताया कि काजल लखनऊ के देवपुरपारा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। काजल के पिता अरविंद रायबरेली के डीह थाने में दीवान के पद पर तैनात हैं।