फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दंपति और दो बेटों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

दंपति और दो बेटों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
दंपति और दो बेटों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। पड़ोसी दंपति और उसके दो मासूम बेटों की सामूहिक हत्या का आरोपी छठवें दिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसकी निशानदेही पर उसी के मकान से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और एक जोड़ी कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, हत्याभियुक्त अमित यादव उर्फ गोलू ने हत्या के पीछे अपनी भाभी से मृतक के अवैध संबंध बताए हैं।

31 जनवरी की रात शहर कोतवाली के कताई मिल के नजदीक छोटा पुरवा में घर में सोते समय महादेव यादव और उसकी पत्नी चुन्नी तथा दो नाबालिग पुत्र पवन व राजकुमार की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। मासूम भाई-बहन अवधनरेश और रांशी छिपकर बच गए थे। इन्हीं दोनों के बताने पर मृतक के बड़े भाई रघुनंदन ने शहर कोतवाली में अपने पड़ोसी व स्वजातीय अमित उर्फ गोलू यादव के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गोलू फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस रात-दिन हाथ-पैर मार रही थी। घटनास्थल पर मृतक और आरोपी के मकानों में तब से लगातार पुलिस तैनात है।
विज्ञापन


-पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अवैध संबंध में हत्या की बात स्वीकारी
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक शालिनी ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव के पास हत्याभियुक्त गोलू के होने की खबर कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय को मिली। कोतवाली प्रभारी ने भारी पुलिस बल के साथ दबिश देकर मवई चौराहे के पास गोलू को दबोच लिया। एसपी ने अभियुक्त द्वारा दी गई जानकारी के हवाले से बताया कि वह मृतक महादेव का चचेरा भाई लगता है। दोनों के घर नजदीक हैं। महादेव का अवैध संबंध उसके बड़े भाई के परिवार में एक महिला से था। गोलू के मुताबिक, उसने कई बार महादेव को समझाया लेकिन वह नहीं माना। घटना वाले दिन इसी बात पर महादेव ने उससे बदसलूकी भी की। इसी पर रात में 12 बजे उसने महादेव की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। शोर सुनकर पत्नी चुन्नी जागी तो उसे भी कुल्हाड़ी से मार दिया। बाहरी कमरे में सो रहे महादेव के दोनों पुत्र पवन और राजकुमार जाग गए और उन्होंने उसे पहचान लिया। इस पर उसने इन दोनों की भी हत्या कर दी। गिरफ्तारी के बाद भारी पुलिस बल के साथ अभियुक्त को घटनास्थल और उसके घर ले जाया गया। उसके घर से कुल्हाड़ी और रक्तरंजित कपड़े बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने अभियुक्त गोलू के बयानों का हवाला देकर बताया कि सामूहिक हत्या की जानकारी उसने उसी रात घटना से पहले अपनी मां और मामा को दे दी थी। एसपी ने बताया कि अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से भूसे के ढेर में छिपी कुल्हाड़ी और खून के धब्बे वाले कपड़े बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि अभियुक्त की मां देवा और मामा देवीदीन को भी धारा 120बी का अभियुक्त बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed