फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   एल के बाद एम नहीं क्यू पढ़ेंगे बच्चे

एल के बाद एम नहीं क्यू पढ़ेंगे बच्चे

Tue, 26 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
एल के बाद एम नहीं क्यू पढ़ेंगे बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। जिले के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में बांटी गई कक्षा एक की कलरव अंग्रेजी विषय की किताब में प्रकाशक से भारी चूक हो गई है। इस गलती को जिला स्तर पर सत्यापन के लिए गठित कमेटी भी नहीं पकड़ सकी और पूरे जिले में किताबों का वितरण हो गया। जिसकी वजह से परिषदीय विद्यालयों के बच्चे अंग्रेजी वर्णमाला में एल के बाद एम नहीं बल्कि सीधे क्यू पढ़ेंगे। इस गलती को यदि शिक्षकों ने समय रहते ध्यान न दिया होता तो शायद ज्यादा बड़ी समस्या हो जाती।


विदित हो कि परिषदीय विद्यालयों में वितरित होने वाली निशुल्क पाठय पुस्तकों की आपूर्ति के लिए जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद ने कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में समाज कल्याण अधिकारी, डायट प्राचार्य, बेसिक शिक्षाधिकारी को सदस्य बनाया है। यह कमेटी किताबों की आपूर्ति में प्रकाशन की ओर से प्रिंट की गई पुस्तकों के कलर, किताबों की संख्या व खामियों का आंकलन करती है। मजे की बात यह कि यह समिति भी कक्षा एक की अंग्रेजी की इस किताब की गलती को नहीं पकड़ सकी। किताबों की आपूर्ति विद्यालयों में हो जाने के बाद जब शिक्षकों के द्वारा किताब से पढ़ाई के दौरान गड़बड़ी का खुलासा हुआ। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में बच्चों को बांटने के लिए 14,815 पुस्तकें आई थीं। इसका प्रकाशन करने वाले आदर्श बुक डिपो, भोपाल के भुगतान में कटौती की जा रही है। इसके अलावा समस्त शिक्षकों से इस किताब को जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही नई पुस्तकों की आपूर्ति विद्यालयों को भेजी जाएगी। आदर्श शिक्षा मित्र संघ जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि विभाग को इस बड़ी भूल को पहले ही पकड़ लेना चाहिए था।
विज्ञापन


एल के बाद एम नहीं क्यू पढ़ेंगे बच्चे
-परिषदीय विद्यालयों में बांटी गई पुस्तक में चूक
-अंग्रेजी वर्णमाला के पुस्तक में पेज गलत लगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed