फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शव एक्सप्रेस-वे पर फेंका

प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शव एक्सप्रेस-वे पर फेंका

Thu, 29 Jun 2017 07:39 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शव एक्सप्रेस-वे पर फेंका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। अंबेडकर नगर निवासी प्रापर्टी डीलर को गोलियों से छलनी कर शव एक्सप्रेस-वे पर फेंक दिया गया। गुरुवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में शव की शिनाख्त की। मृतक के बेटे ने लाखों के लेनदेन के विवाद में फैजाबाद निवासी पार्टनर के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। बेटे का आरोप है कि मंगलवार को रुपये देने के बहाने पिता को लखनऊ बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की कार, रुपये और चेन-अंगूठी भी गायब हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मटररिया गांव पुलिया के पास बुधवार की सुबह करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिला था। गले और सीने में गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी। हसनगंज थाना पुलिस ने आसपास जिलों के थानों और सोशल मीडिया पर घटना अपडेट की। अज्ञात शव और कपड़ों के आधार पर परिजनों को शक हुआ। गुरुवार की सुबह अंबेडकर नगर से कुछ लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। लोगों ने शव की पहचान अंबेडकर नगर के थाना चचिकपुर के अहरौली कस्बा निवासी अर्जुन सिंह (45) पुत्र स्व. बृजकिशोर सिंह के रूप में की।
विज्ञापन




मृतक के बेटे अनुभव और उसके साथी चुनमुन जायसवाल ने बताया कि अर्जुन अंबेडकर नगर में प्रापर्टी डीलर का काम करता था। करीब छह महीने से वह फैजाबाद जिले के गोसाईगंज निवासी विवेक सोनी के साथ मिलकर लखनऊ और फैजाबाद में जमीनों की खरीद-फरोख्त कर रहा था। बेटे अभिनव ने बताया कि उसके पिता को विवेक से 12 लाख रुपये लेने थे। इसे लेकर कई बार विवाद भी हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंगलवार को विवेक ने फोन किया और रुपये देने के लिए पिता को लखनऊ बुलाया। अर्जुन अपनी सफारी कार से लखनऊ जाने की बात कहकर निकले थे। मंगलवार रात 11 बजे तक फोन पर बात हुई, इसके बाद फोन स्विच आफ हो गया। अभिनव के मुताबिक रात में घर न लौटने और मोबाइल बंद होने पर मां (मृतक की पत्नी) संगीता ने अहरौली थाने में सूचना दी।



बुधवार रात उन्नाव के अहसनगंज थानाक्षेत्र में शव मिलने की सूचना मिली तो आशंका के आधार पर यहां पहुंचे। पिता का शव देख अभिनव का बुराहाल रहा। देर शाम अभिनव ने हसनगंज थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष हनुमान प्रसाद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



अर्जुन का शव जहां मिला उससे कुछ ही दूर उसका मोबाइल फोन एक ग्रामीण को मिला था। घटना की जानकारी न होने से किसान ने फोन उठा लिया था। लगातार अर्जुन को फोन मिला रहे परिजनों की किसान से बात हुई तो उसने फोन आगरा-एक्सप्रेस-वे पर मिलने की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया और यहां पहुंचे।


पुलिस को शक है कि हत्या में कम से कम तीन-चार लोग शामिल रहे हैं। पुलिस को शक है कि अर्जुन को पहले खाना खिलाया गया। इस दौरान शराब भी पिलाई गई। नशे में होने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद शव को गाड़ी में डालकर यहां लाकर फेंक दिया गया।




पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि आय कर से बचाने के लिए अर्जुन ने विवेक सोनी के खाते में पहले 20 लाख, इसके बाद 7.50 लाख रुपये जमा किए थे। इनमें से कुछ रुपया विवेक ने लौटा दिया था। प्रापर्टी डीलिंग में जो लाभ हुआ उसका भी बंटवारा नहीं हुआ था। विवेक रुपये देने में लगातार टालमोटल कर रहा था। इसके बाद उसे बहाने से बुलाकर मौत के घाट उतार दिया।



प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
बुधवार की रात एक्सप्रेस-वे पर मिला था शव, अंबेडकर नगर का निवासी था
बेटे ने पार्टनर पर बकाया रुपये देने के बहाने बुलाकर हत्या का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed