{"_id":"59481bcc4f1c1b6c2a8b4767","slug":"91497897932-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज लखनऊ नहीं जा सकेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज लखनऊ नहीं जा सकेंगे भारी वाहन
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। विश्व योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे को लेकर मंगलवार से बुधवार दोपहर तक लखनऊ-कानपुर हाईवे व पड़ोसी जिलों से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए नो एंट्री रहेगी।
एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को हाईवे स्थित आजाद मार्ग चौराहा से भगवंतनगर से सुमेरपुर तिराहा पर रोका जाएगा। फतेहपुर जिले की ओर से आने वाले भारी वाहनों को भगवंतनगर से सुमरेपुर तिराहा पर रोक दिया जाएगा। गंगा बैराज से आने वाले वाहनों को शुक्लागंज से आजाद मार्ग की ओर भेजा जाएगा।
उन्नाव से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को दही चौकी तिराहा और मोहान रोड पर मोड़ दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि रूट डायवर्जन मंगलवार (आज) सुबह 6 बजे से बुधवार को पीएम के लखनऊ में रहने तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह 6 से बुधवार दोपहर तक हाईवे व अन्य जिला मार्गों से लखनऊ नहीं जा सकेंगे वाहन