फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   885 sack government grains found in house in hardoi district

जन ताके 'जनता के अधिकार!' और ये है कोटेदार का कालाखेल, घर में 885 बोरी सरकारी अनाज, 10 ड्रम केरोसीन

Sat, 28 Jul 2018 08:42 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 28 Jul 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
885 sack government grains found in house in hardoi district
डेमो पिक
यूपी के हरदोई जिले में सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपालपुर के राशन डीलर के घर छापेमारी में गेहूं और चावल की 885 बोरियां और 10 ड्रम मिट्टी का तेल पकड़ा गया है। प्रशासन ने इसे राशन की कालाबाजारी का मामला मानते हुए केस दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना के केंद्र में है पचकोहरा निवासी राशन डीलर याकूब। लालपालपुर के कोटेदार याकूब के घर पर कालाबाजारी की नीयत से सस्ती दर वाला सरकारी अनाज और मिट्टी का तेल स्टॉक किए जाने की जानकारी पर सुरसा के पूर्ति निरीक्षक संतोष वर्मा ने गुरुवार रात छापामारी कराई। पुलिस के साथ जांच को पहुंचे सवायजपुर के पूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार व स्टाफ को वहां अनाज की कई बोरियां और केरोसिन के ड्रम मिले।
विज्ञापन


 

तीनों के विरुद्ध दर्ज कराया जाएगा कालाबाजारी का मामला

885 sack government grains found in house in hardoi district
डेमो पिक
अंधेरा ज्यादा होने से छापामार टीम ने अनाज की बोरियां और केरोसिन के ड्रम एक कमरे में सील कर दिए। शुक्रवार सुबह एसडीएम (सदर) ओपी गुप्ता के निर्देश पर फिर वहां पहुंची टीम ने सील कमरे को खोलकर स्टॉक का मूल्यांकन किया तो राशन की दुकान से बंटने वाले चावल की 331 बोरियां और गेहूं की 554 बोरियां मिलीं। केरोसिन के 10 ड्रम थे। 

एसडीएम ने बताया कि राशन डीलर और इस काम में सहयोग करने वाले उसके दोनों बेटों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। डीएम की अनुमति मिलते ही तीनों के विरुद्ध कालाबाजारी का मामला दर्ज कराया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed