फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   84 Athletes from the State to Showcase Their Strength at the National Powerlifting and Deadlift Championship

Kanpur News: राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग व डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे प्रदेश के 84 खिलाड़ी

Wed, 08 Apr 2026 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
84 Athletes from the State to Showcase Their Strength at the National Powerlifting and Deadlift Championship
कानपुर। राजस्थान के उदयपुर में 25 से 28 अप्रैल तक राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग व डेडलिफ्ट प्रतियोगिता होगी। इसमें 25 राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उत्तर प्रदेश की ओर से इस प्रतियोगिता में 84 खिलाड़ी (पावरलिफ्टिंग में 53, डेडलिफ्ट में 31) दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल कुमार शुक्ला ने बताया कि टीम का चयन विष्णुपुरी में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर किया गया। चयनित खिलाड़ियों में कानपुर के साथ लखनऊ, बरेली, हापुड़, उन्नाव, बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर और गाजियाबाद के खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन



पावरलिफ्टिंग पुरुष वर्ग में कुलदीप शर्मा, आलोक चौरसिया, अशोक मौर्य, प्रत्यूष राठौर, शाश्वत दुबे, सिद्धार्थ भास्कर, विनायक पांडेय, ऋषभ जायसवाल, आशीष कुमार, विराट वाजपेई, हिमांशु निगम, भूपेंद्र कुमार, उत्कर्ष पांडेय, श्रेयांश सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा आदित्य प्रकाश, दिव्यांशु दुबे, मनोज कुमार सैनी, अभय राठौर, आकाश वर्मा, आर्यन प्रजापति, अर्पित सिंह, क्षितिज द्विवेदी, तरुण वर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा, रविंद्र सिंह चौहान, मयंक गुप्ता, समीर सिंह, अल्तमश आलम, प्रखर गुप्ता और अंश रावत भी पावरलिफ्टिंग में दमखम दिखाएंगे हैं। महिला वर्ग में ओजल वाजपेई, सिया यादव, सपना भारती, ऋषिमा पटेल, अंजू पाल, इशिता शाह, यशस्वी सिंह, प्रीति कमल और आभा शर्मा को टीम में जगह मिली है।


डेडलिफ्ट पुरुष वर्ग में कुश चतुर्वेदी, कुलदीप शर्मा, कुणाल गौतम, नीरज कुमार, रविंद्र सिंह चौहान, तरुण वर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा, राहुल वाजपेई, सिद्धार्थ भास्कर, आशीष कुमार, विजय त्रिवेदी, हिमांशु निगम, मयंक गुप्ता, विराट वाजपेई, मनोज कुमार सैनी और समीर सिंह कुशवाहा शामिल हैं।



महिला डेडलिफ्ट वर्ग में स्नेहा कनौजिया, अवंतिका, साधना, ओजल वाजपेई, कामिनी सिंह, संध्या, सिया यादव, सपना भारती, रेशमा पटेल, अंजू पाल, इशिता शाह, यशस्वी सिंह और आभा शर्मा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed