फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सड़क हादसों में एक की मौत, कई घायल

सड़क हादसों में एक की मौत, कई घायल

Wed, 26 Dec 2018 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में एक की मौत, कई घायल
एट। मार्निंग वॉक के लिए घर से निकले किसान को रास्ते में ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बदहवास परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को किसी तरह समझाबुझाकर हटाया।
विज्ञापन


एट थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुनिया मार्ग निवासी संतोष अहिरवार (45) पुत्र तेज सिंह अहिरवार सुबह के समय घर से मार्निंग वॉक के लिए कानपुर झांसी हाईवे स्थित एट बिजली घर जा रहे थे। तभी झांसी से उरई की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और रौंदते हुए भाग गया। राहगीरों ने इसकी सूचना एट पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


सुबह जैसे ही घर में सूचना मिली तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों व राहगीरों ने हाइवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। वहीं मृतक किसान की पत्नी ममता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि मृतक संतोष कुमार खेती के साथ साथ मजदूरी कर घर का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव रजपुरा के पास जाईलो कार ने मोटर साइकिल में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के गांव बैनीपुरा निवासी मोटर साइकिल सवार मुनेश (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। अनियंत्रित होकर खंदक में कार पलटने से उस पर सवार किशोरी भी भी घायल हो गई। उसके साथ बैठा युवक भाग निकला।

मौरंग से भरा डंपर पलटा, दो बाइक क्षतिग्रस्त
सरावन। बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर मौरंग उतारने आया डंपर पलट गया। उसके नीचे दुकान पर खड़ी दो बाइक भी दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। काफी देर बाद क्रेन की मदद से ट्रक को खड़ा किया जा सका।

गोहन थाना क्षेत्र के सराबन कस्बें में राजपुरा बस स्टैंड के पास ज्ञान सिंह कुशवाहा की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर मंगलवार की दोपहर डंपर मौरंग डालने आया था। बैक करते समय डंपर पलट गया और दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर गिर गया। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। बाइक मालिकों का पता किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मामला भी दर्ज किया जाएगा। इलाकाई लोगों का कहना है कि यदि ट्रक दुकान के ऊपर पलटा होता तो जानमाल का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed