फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   महिला को बेहोश कर हजारों का सामान चोरी

महिला को बेहोश कर हजारों का सामान चोरी

Sun, 03 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
महिला को बेहोश कर हजारों का सामान चोरी
जाफरगंज। महिला को बेहोश कर चोर शुक्रवार रात नकदी, जेवरात चुराकर फरार हो गए। घटना से सुबह हड़कंप मच गया। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


जाफरगंज थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी संदीप सिंह नानी सहोद्रा के साथ घर के बाहर सो रहे थे। मां उमा देवी कमरे में सो रही थी। परिवार के लोग सुबह उठे। संदीप ने बताया कि रोज की तरह मां भोर पहर नहीं जागी थी। वे लोग कमरे पहुंचे। कमरे में अलमारी का लाकर टूटा पड़ा। दूसरे कमरों में रखे बक्सों का सामान बिखरा था।
विज्ञापन


अलमारी वाले कमरे में मां अचेत हालत में पड़ी थी। थोड़ी देर के प्रयास के बाद उनकी नींद खुली। घर की छत पहुंचे। पीछे की दीवार में सीढ़ी लगी थी। सीढ़ी लगाकर चोर कमरों तक पहुंचे होगे। मां को बेहोश किया और उसके बाद कमरों से माल उड़ा ले गए हैं। चोर अलमारी से दस हजार तीन सौ रुपये नकदी, एक जोड़ी झुमकी, अंगूठी, जंजीर, पायल कीमत करीब एक लाख का माल समेट ले गए हैं। उसके बड़े भाई वीर सिंह की मई में शादी हुई थी। वह भोपाल वापस काम पर शुक्रवार को चले गए थे। तभी भाभी मायके चली गई। घटना में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था। थानेदार सुरेश चंद्र ओमहरे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को बेहोश कर नकदी, जेवरात चोरी
सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते घर पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed