{"_id":"5a355c574f1c1bcd6d8b45a4","slug":"81513446487-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेची गई किशोरी मिली, खरीदने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेची गई किशोरी मिली, खरीदने वाला गिरफ्तार
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अतर्रा । चित्रकूटधाम पुलिस उप महानिरीक्षक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने नहरी गांव से किशोरी को पकड़ लिया। रुपये देकर किशोरी को खरीदने के आरोपी को भी हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस सुलह कराकर मामला रफा-दफा करने में जुटी है। थाना निरीक्षक का कहना है कि किशोरी के तहरीर देने पर ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
घटना अतर्रा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी की मां ने डीआईजी को अर्जी देकर चार माह से लापता किशोरी को तलाशने की मांग की थी। आरोप था कि पड़ोस की महिला ने किशोरी को नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नहरी गांव में 15 हजार रुपये में बेच दिया। पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को अतर्रा थाना पुलिस ने नहरी गांव में दबिश देकर भूरा को हिरासत में लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने स्वीकारा कि किशोरी को 30 हजार में खरीदा था। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि किशोरी बालिग है। दोनों पक्ष खुद सुलह समझौते में लगे हैं। तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
-चार माह से लापता थी, पड़ोस की महिला पर बेचने का आरोप