{"_id":"597b7bd34f1c1b5c4f8b4614","slug":"81501264851-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, तीन घायल
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनापुर के निकट दो तेज रफ्तार बाइकों में आमने-सामने भिडंत हो गई। घटना में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृत युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
मिली जानकारी के मुताबिक सुरसा थाना क्षेत्र के जमुनापुर निवासी जवाहर (45) पुत्र रामचरन शुक्रवार को बाइक से दहिगवां गया था। उसके साथ गांव निवासी गुरुबक्स का साला (30) भी गया था। रात करीब 8:30 बजे दोनों घर लौट रहे थे। वह लोग गांव के निकट पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आई तेज रफ्तार बाइक से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में जवाहर व गुरुबक्स के अलावा दूसरी बाइक पर सवार अमर सिंह (40) पुत्र मनोहर व दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक चला रहे जवाहर व अमर सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। दोनों क ी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर परिजन व ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार नशे में थे।
- सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल
- सुरसा थाना क्षेत्र के जमुनापुर के पास हुआ हादसा
- जमुनापुर व भटपुरवा के निवासी हैं युवक