फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   गांव-गांव में चस्पा होगी कर्जमाफी की सूची

गांव-गांव में चस्पा होगी कर्जमाफी की सूची

Tue, 11 Jul 2017 06:19 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
गांव-गांव में चस्पा होगी कर्जमाफी की सूची
उन्नाव। सरकार कर्जमाफी के दायरे में आने वाले किसानों का पूरा ब्योरा गांवों में चस्पा कराने जा रही है। इसके पीछे मंशा यह है कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए किसानों को बैंक व प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ेे। यही नहीं बैंक के अधिकारी गांव के मुख्य चौराहों व नुक्कड़ों पर भी किसानों की सूची लगाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों के कर्जमाफी की घोषणा को अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए मंगलवार को पेश किए गए बजट में धनराशि की भी व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन


यही नहीं किसानों को कर्जमाफी के बारे में किसी प्रकार की जानकारी के लिए बैंक और प्रशासन के चक्कर न लगाने पड़े इसके लिए शासन ने नई व्यवस्था तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत कर्जमाफी के दायरे में आ रहे किसानों की सूची को गांवों में चस्पा कराई जाएगी। गांव के मुख्य चौराहों व नुक्कड़ों में भी लिस्ट लगाई जाएगी। लीड बैंक मैनेजर एसपी साहा ने इसकी पुष्टि की है।

100373 किसानों को मिलेगा लाभ: उन्नाव (ब्यूरो)। किसान ऋ ण मोचन योजना में 31 मार्च 2016 तक फसली ऋ ण पाने वाले जिले के 100373 किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिलेगा। योजना में लाभांवित होने वाले किसानों के खाते आधार कार्ड से लिंक कराए जाएंगे।


प्रथम चरण में उन्हीं किसानों का ऋ णमाफी होगी जिनके खाते पहले से ही आधार कार्ड से जुड़े हैं। जिन किसानों के खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं हैं, उनके खाते लिंक कराए जाएंगे। यही नहीं जिन किसानों के आधार कार्ड नहीं बने हैं उन्हें आधार बनवाने को कहा गया है। डीएम अदिति सिंह ने बैंकों के जिला समन्वयकों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने स्तर से भी किसानों के खाते आधार कार्ड से लिंक कराने के प्रयास करें।

-किसानों को जानकारी देने के लिए प्रदेश सरकार ने की व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed