फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   80 homes demolished in three days; eight cattle died.

Kanpur News: तीन दिन में 80 आशियाने ढहे, आठ मवेशियों की मौत

Mon, 28 Sep 2026 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 28 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
80 homes demolished in three days; eight cattle died.
कानपुर देहात। तेज हवा संग रुक-रुक कर तीन दिन हुई लगातार बारिश से अब तक 80 आशियाने ढह गए। रविवार को रसूलाबाद क्षेत्र में घर गिरी में मलबे में दबकर चार मवेशी मर गए। दो दिन में कुल आठ मवेशियों की मौत हुई है। तहसील स्तर से प्रभावितों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद आर्थिक मदद देने की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील क्षेत्र में पीतांबरपुर में रेनू व लाल सिंह के कच्चे घर आंशिक रूप से ढह गए। बारा में शमाइल का कच्चा घर गिर गया। रसूलपुर गोगूमऊ में गोवर्धन की बाउंड्रीवॉल गिर गई। फतेहपुर रोशनाई में राजाराम व रोशनी की झोपड़ी नष्ट हो गई। ररुआ में माया व रजनी का कच्चा घर आंशिक क्षतिग्रस्त हो गया। रूरा के गहोलिया में शनिवार की रात तेज कुशवाहा व तुलसी कुशवाहा की भूसा भरी कच्ची कोठरी गिर गई। रामऔतार कश्यप, शमी अहमद, हनीफ व नेता दिवाकर की घरेलू सामान से भरा कच्चा बरामदा भरभरा गया। लेखपाल वरुण कटियार ने बताया कि छह परिवारों की क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील कार्यालय में दी है।
विज्ञापन

सराय गढ़ेवा गांव में झल्लू बाजपेयी ने बताया कि घर बारिश में गिर गया। घरेलू सामान दब गया है। इसी गांव के संजय बाजपेयी ने बताया कि भूसा भरी कच्ची कोठरी भरभरा गई है। लेखपाल शिवम यादव ने बताया कि रिपोर्ट तहसील कार्यालय में भेज दी गई है। रसूलाबाद के समायू गांव में विजय नारायण शर्मा ने बताया कि कमरे में पांच बकरियां व एक पड़वा बंधा था। बारिश के दौरान छत गिर गई। दो बकरियां, एक बकरा और पड़वा दबकर मर गया। तहसीलदार पंकज उपाध्याय ने बताया था कि लेखपाल की रिपोर्ट की जांच कराई जाएगी। पशुचिकित्सक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मालपुरवा में प्रीति, समायू निवासी विजय नारायण, श्याम नारायण व शिव नारायण, बेहरापुर निवासी चितवर अली, मुस्ताक अली, नबीसा, मलखानपुर निवासी जितेंद्र सिंह, सतीश चंद्र, नन्ही देवी, गौरी शंकर, नेहरूनगर निवासी कुसमा देवी, सुभाषनगर निवासी बलराम के कच्चे मकान आंशिक रूप से गिर गए। जोत निवासी रामादेवी, वंदना, सुशील कुमार, मुन्नी देवी, जयप्रकाश, बबिता देवी, राजेंद्र व विवेक कुमार के कच्चे घर गिर गए। तहसीलदार पंकज उपाध्याय ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र में फरीदापुर में सौरभ कुमार, कुंवर सिंह, राजाराम व जसापुर निवासी रामकुमार, आशा शर्मा, मनीष दोहरे के कच्चे मकान बारिश में ढह गए। मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान दब गया। एसडीएम सिकंदरा रिदम आनंद ने बताया कि लेखपालों से जांच कराई जा रही है। राजपुर संवाद के अनुसार मुखर्जी नगर वार्ड में राजकुमार निषाद का कच्चा घर ढह गया। उसने बताया कि गली में जलभराव के चलते मकान में दरारें आ गई थीं। रविवार सुबह कच्चे घर की छत ढह गई। बैना रसूलपुर निवासी राजकुमार ने बताया कि कच्चा मकान की दीवार गिर गई। लेखपाल रवींद्र शुक्ला ने नुकसान का आकलन किया। वहीं, भोगनीपुर तहसील के दोहरापुर, निगोही, कुटरा, डीघ गांव में 20 कच्चे घरों की छत गिर गई। गृहस्थी का सामान दब गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। इसके अलावा डेरापुर तहसील क्षेत्र में अब तक 13 कच्चे घरों की छतें आंशिक रूप से गिर गईं। मलबे में दबने से परौंख गांव निवासी शिवप्रसाद मामूली घायल हो गए।

.................
बयान.....
लगातार तीन दिन तक हुई बारिश से कच्चे घर गिरने की घटनाओं की जानकारी पर जांच कराई जा रही है। नियमानुसार पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी। - दुष्यंत कुमार मौर्य, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed