फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   8 people died due to poisonous liquor

घाटमपुर में जहरीली शराब पीने से ही हुई थी आठ लोगों की मौत, जांच के बाद सामने आया ये सच

Thu, 04 Jul 2019 12:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 04 Jul 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
8 people died due to poisonous liquor
जहरीली शराब से मौत के बाद बिलखते परिजन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के घाटमपुर में सुखइयापुर, भेलसा और खदरी गांवों में मार्च में आठ लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से ही हुई थी। बुधवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला में हुई विसरा की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। इससे संबंधित रिपोर्ट घाटमपुर पुलिस को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


विसरा जांच में शराब में उच्च शक्ति वाले मिथाइल अल्कोहल की मात्रा मिलने की बात कही गई है। मार्च में परचून की दुकानों से देसी शराब खरीदकर पीने के बाद सुखइयापुर गांव में दो, भेलसा गांव में एक और खदरी गांव में पांच लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन


 

सात लोगों का अस्पतालों में इलाज कराया गया था। मृतकों की विसरा जांच रिपोर्ट विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ से आ गई है जिसमें जहरीली शराब पीने से मौतें होने की पुष्टि की गई है। सीओ शैलेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की। बताया कि शराब कांड के आरोपितों के खिलाफ एनएसए (रासुका) लगाने की कार्रवाई की जा रही है। 

पैरवी करने वालों पर होगी कार्रवाई 
शराब माफियाओं की बहुत से लोगों ने पैरवी की है। इसमें बसपा नेता कल्लू मिश्रा का एक दूर के रिश्ते का भाई भी शामिल है। वह सिपाही है और बांदा में तैनात है। एसएसपी ने बताया कि सिपाही की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी। कैंसर से पीड़ित शराब माफिया संचितपुर निवासी राधेश्याम मिश्रा से भी पुलिस पूछताछ करेगी। पुलिस के मुताबिक उसकी हालत गंभीर है, इसलिए अभी उस पर कार्रवाई नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed