{"_id":"6aef88aac746efad1f0d8d31","slug":"8-lakh-cardholders-will-receive-free-rations-by-the-30th-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1706896-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आठ लाख कार्डधारकों को 30 तक मिलेगा मुफ्त राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आठ लाख कार्डधारकों को 30 तक मिलेगा मुफ्त राशन
विज्ञापन
कानपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जिले में छह नवंबर से नवंबर माह के मुफ्त राशन का वितरण शुरू हो गया है। 30 नवंबर तक चलने वाले वितरण में जिले के करीब आठ लाख अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में गेहूं और चावल मिलेगा।
जिले में करीब 65 हजार अंत्योदय कार्डधारक हैं, जबकि शेष पात्र गृहस्थी कार्डधारक हैं। अंत्योदय कार्ड पर 21 किलो गेहूं और 14 किलो चावल समेत कुल 35 किलो खाद्यान्न दिया जाएगा। वहीं, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल, यानी कुल पांच किलो राशन मिलेगा। उचित दर की दुकानें सुबह आठ से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो से शाम छह बजे तक खुलेंगी। वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना के तहत लाभार्थी देश के किसी भी जनपद की दुकान से राशन ले सकेंगे। 30 नवंबर को आधार प्रमाणीकरण में दिक्कत होने पर मोबाइल ओटीपी से भी राशन मिलेगा।
ई-केवाईसी अधूरी तो कट सकती है यूनिट
जिला पूर्ति विभाग की अंजनि सिंह ने बताया कि जिन परिवारों के सदस्यों की ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई है, वे उचित दर विक्रेता के यहां इसे करा लें। ई-केवाईसी नहीं होने पर संबंधित यूनिट हटाई जा सकती है। विवाह के बाद पुत्रियों का नाम ससुराल के राशन कार्ड में स्थानांतरित कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।