{"_id":"58e90a9a4f1c1b1a205b5e62","slug":"8-dead-in-bus-accident-at-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 साल के बच्चे ने देखा मौत का मंजर, बोला- एक तेज अवाज, फिर खून और चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 साल के बच्चे ने देखा मौत का मंजर, बोला- एक तेज अवाज, फिर खून और चीख-पुकार
उदयन शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 09 Apr 2017 03:17 PM IST
सार
- 12 साल के बच्चे ने बयां की आंखो देखी दास्तां
विज्ञापन
कानपुर के नजदीक दर्दनाक हादसा, बस और ट्राले की भिड़त
- फोटो : अमर उजाला
अपनी मां और बाप दोनों को गंवाने वाले 12 साल के करन ने अपनी आंखों से देखा वो भयानक मंजर...
कानपुर के दर्दनाक हादसे में करन ने खो दिया अपना परिवार
- फोटो : अमर उजाला
करन ने बताया कि वह लोग गोदभराई भरने के बाद वापस घर जा रहे थे। वह अपने भाई अर्जुन और बहन महक के साथ खेल रहा था। जबकि मम्मी पापा पास में ही बैठे थे। परिवार से अन्य लोग भी थे।
कानपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फिर अचानक से बस लहराई और एक तेज आवाज हुई। बस डिवाइडर को तोड़कर ट्रेलर से जा भिड़ी और पलट गई। इसके बाद बस में खून ही खून था। चीख-पुकार मची हुई थी। सब लोग बस में फंस गए थे। कुछ लोग डिवाइडर से बस लड़ते समय सीसा तोड़कर नीजे जा गिरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर हादसे में घायल लोग
- फोटो : अमर उजाला
कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। बहन महक बेहोश हो गई थी। इसके बाद काफी भीड़ जुट गई। सबको निकाला गया। मेरे मम्पी पापा को भी निकाला गया पर भाई अर्जुन और साथ के दो और लोगों का पता नहीं चल रहा था। इसके बाद हमको अस्पताल ले जाया गया। जहां पता चला कि मम्मी पापा की मौत हो गई है।
विज्ञापन
हादसे में अपनों को खोने का दर्द कुछ यूं छलका
- फोटो : अमर उजाला
दो घायलों का तत्काल शुरू हुआ आपरेशन
हैलट में डॉ. संजय काला अपनी यूनिट ने साथ डटे रहे । डॉ. संजय काला ने बताया कि हादसे में घायल हुए शिवम (25) और निखिल (12) का तत्काल आपरेशन शुरू कर दिया गया है।
हैलट में डॉ. संजय काला अपनी यूनिट ने साथ डटे रहे । डॉ. संजय काला ने बताया कि हादसे में घायल हुए शिवम (25) और निखिल (12) का तत्काल आपरेशन शुरू कर दिया गया है।