{"_id":"5b9a74e5867a557e824cf69d","slug":"8-dead-in-24-hours-with-fever","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रहा बुखार से मौतों का सिलसिला, 24 घंटे में 8 की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम नहीं रहा बुखार से मौतों का सिलसिला, 24 घंटे में 8 की मौत, मचा कोहराम
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 13 Sep 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के हरदोई जिले में बुखार से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले 24 घंटे में संडीला तहसील क्षेत्र के पांच गांवों में आठ लोगों की बुखार से मौत हो गई। बुखार की चपेट में आकर जान गंवाने वाले आठ लोगों में से चार एक ही गांव के हैं। संडीला तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में कुछ दिनों से लगातार मौतें हो रही हैं। अधिकतर लोगों की मौत बुखार से हुई है।
संडीला तहसील क्षेत्र के ग्राम सिकरोहरी निवासी गंगा (18) पुत्री अवधेश, राजवती (40) पत्नी कालीचरण और गुलजार (45) पुत्र कढ़िले लगभग छह दिन से बुखार की चपेट में थे। तीन दिन से यह लखनऊ के अलग-अलग प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती थे। गंगा की मौत बुधवार आधी रात के बाद लगभग एक बजे हो गई। राजवती ने गुरुवार की सुबह लगभग पांच बजे दम तोड़ दिया। गुलजार की मौत दिन में लगभग साढ़े बारह बजे हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

Trending Videos
24 घंटे में बुखार से आठ की मौत
डेमो पिक
ग्राम सिकरोहरी के ही महनूर (20) पुत्र साबिर की मौत लखनऊ में तेज बुखार से उपचार के दौरान गुरुवार दोपहर दो बजे प्राइवेट अस्पताल में हो गई। संडीला तहसील क्षेत्र के ग्राम गोसवा निवासी मुंशी (60) पुत्र कन्हई, डोगवा निवासी मुन्नी (50) पत्नी गजराज और कैलाशा (65) पत्नी केदारी निवासी जरायमलखेड़ा ने पिछले 24 घंटे के अंदर अपने-अपने गांव में बुखार की चपेट में आकर दम तोड़ दिया।
मुंशी और मुन्नी को पिछले चार दिन से तेज बुखार आ रहा था। कैलाशा दो दिन से बुखार से पीड़ित थी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलैया निवासी छोटू (5) पुत्र राजेश की मौत बुखार की चपेट में आकर गुरुवार को दोपहर में हो गई। छोटू पिछले तीन दिन से बुखार की चपेट में था। संडीला के एक प्राइवेट चिकित्सक के पास उसका उपचार किया जा रहा था।