{"_id":"68bdec69cccd91aab7059966","slug":"78-year-old-woman-beaten-up-accused-of-usurping-property-report-filed-against-two-kanpur-news-c-362-1-ka11011-130812-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 78 साल की वृद्धा से मारपीट संपत्ति हड़पने का आरोप, दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 78 साल की वृद्धा से मारपीट संपत्ति हड़पने का आरोप, दो पर रिपोर्ट
विज्ञापन
पढ़ लें
कानपुर। फजलगंज में 78 साल की एक वृद्धा ने अपनी पौत्र वधू और उसकी मां पर संपत्ति हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
सरोजिनी नगर निवासी कमलेश कुमारी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके पौत्र शिवम गंभीर ने दिसंबर 2022 को नोएडा की एषिता से शादी की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद उन्हें जानकारी हुई की पौत्र वधू एषिता व उसकी मां रेखा निवासी नोएडा लोगों से विवाह करके उन्हें ब्लैकमेल करती है।
वह लोग बेटे और बहू की गैरमौजूदगी में उन्हें धमकाती है। साथ ही जेल भिजवाने की धमकी देती है। आरोपियों ने मार्च 2024 से 30 मई 2024 के बीच उनके जेवरात पार कर दिए। जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट की। फजलगंज इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।