{"_id":"609427de8ebc3e4777468444","slug":"746-corona-positive-patients-found-in-kanpur-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में कोरोना: संक्रमण से 28 मौतें, सामने 746 नए मामले, 1525 ने जीती जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में कोरोना: संक्रमण से 28 मौतें, सामने 746 नए मामले, 1525 ने जीती जंग
Thu, 06 May 2021 11:01 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 06 May 2021 11:01 PM IST
सार
कानपुर में गुरुवार को 746 नए कोरोना संक्रमित मिले। 7,426 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में यह आंकड़ा सामने आया है। वहीं, इसके दुगने 1525 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में गुरुवार को 746 नए कोरोना संक्रमित मिले। 7,426 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में यह आंकड़ा सामने आया है। वहीं, इसके दुगने 1525 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना संक्रमित 82 रोगी अस्पतालों में ठीक हुए हैं और 1443 रोगियों ने होम आइसोलेशन में कोरोना से जंग जीती है। अब तक कोरोना से 63 हजार 703 रोगी ठीक हुए हैं। नगर में कुल संक्रमितों की संख्या 77 हजार 200 है।
विज्ञापन
आंकड़ेबाजी के खेल में कम दिखाने की कोशिश लगातार जारी
कोरोना से हो रहीं मौतों को आंकड़ेबाजी के खेल में कम दिखाने की कोशिश लगातार जारी है। गुरुवार को शहर में 28 मौतें दर्ज की गईं, जिसमें से 12 मौतें 24 घंटे के अंदर की हैं, जबकि 16 मौतें 24 घंटे से पहले की हैं। इन मरीजों की मौतें कब हुईं इसका पता नहीं है।
विज्ञापन
कोरोना से तीन रोगियों की मौत हैलट, दो की कुलवंती, दो रोगियों की मेडिहेल्प हॉस्पिटल, एक की न्यू लीलामणी हॉस्पिटल, एक रोगी की अपोलो, दो रोगी की फॉर्चून, एक रोगी की प्रिया, एक रोगी की रामा मेडिकल कालेज, दो रोगी की द्विवेदी हॉस्पिटल, एक रोगी की जीटीबी हॉस्पिटल, दो रोगी की केएमसी, एक रोगी की एसआईएस हॉस्पिटल, एक रोगी की नारायणा मेडिकल कालेज, एक रोगी की एसपीएम हॉस्पिटल, शहर के एक रोगी की केजीएमयू लखनऊ, छह रोगियों की कृष्णा मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में हुई है। नगर में अब तक कुल 1391 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन