{"_id":"5f9c760170484332fb01a26a","slug":"73-year-old-elder-sent-divorce-notice-to-wife-said-wife-s-behavior-changed-after-retirement","type":"story","status":"publish","title_hn":"73 वर्षीय वृद्ध ने पत्नी को भेजा तलाक का नोटिस, कहा- रिटायरमेंट के बाद बदल गया पत्नी का व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
73 वर्षीय वृद्ध ने पत्नी को भेजा तलाक का नोटिस, कहा- रिटायरमेंट के बाद बदल गया पत्नी का व्यवहार
Sat, 31 Oct 2020 08:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
आशीष अग्रवाल, अमर उजाला, कानपुर
आशीष अग्रवाल, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 31 Oct 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
कानपुर में अपने भाई के साथ मिलकर साढ़े तीन लाख का गबन और ढाई लाख की चोरी करने का आरोप लगाते हुए 73 वर्षीय वृद्ध ने 71 वर्षीय पत्नी को तलाक के लिए लीगल नोटिस दिया है।
यशोदा नगर निवासी अशोक कुमार दीक्षित का विवाह 5 मई 1968 को सुषमा के साथ हुआ था। पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व कर्मचारी अशोक ने अधिवक्ता प्रवीण फाइटर के माध्यम से पत्नी सुषमा को लीगल नोटिस भेजा है।
इसमें कहा कि जब तक वह नौकरी पर था, सब ठीक था लेकिन 2008 में सेवानिवृत्ति के बाद से ही सुषमा का व्यवहार अपमानजनक हो गया। दोनों पुत्रों व पुत्रवधुओं को उसके खिलाफ कर दिया।
विज्ञापन
अपने भाई के कहने पर सुषमा घर से ढाई लाख रुपए चुराकर ले गई। नोटबंदी के दौरान भी दोनों साढ़े तीन लाख का गबन कर चुके हैं। दोनों से जानमाल का खतरा है।
इसके चलते अशोक को घर से दूर किराये के मकान में रहना पड़ रहा है। अधिवक्ता फाइटर ने बताया कि अपने मुवक्किल अशोक की ओर से उनकी पत्नी सुषमा को कानूनी नोटिस भेजा गया है।