{"_id":"576ed8364f1c1be763b48fc9","slug":"73-possession-of-kidwai-nagar-demolished","type":"story","status":"publish","title_hn":"किदवई नगर के 73 कब्जे ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किदवई नगर के 73 कब्जे ध्वस्त
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
किदवई नगर में कब्जा ढहाती जेसीबी और विरोध करती महिला।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। आखिरकार हाईकोर्ट के आदेश पर केडीए ने शनिवार को ओ-ब्लॉक, किदवईनगर स्थित जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया। सुबह सवेरे 11 बजे ही केडीए, प्रशासन, नगर निगम और पुलिस अधिकारी पीएसी समेत भारी फोर्स के साथ ओ-ब्लॉक पहुंच गए। अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान शुरू होते ही हड़कंप मच गया। कई कब्जेदारों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन भारी पुलिस बल के सामने एक न चली। दस्ते ने कुल 73 अवैध कब्जे हटवा दिए। खाली जमीन पर केडीए बाउंड्री कराएगा।
सक्षम फाउंडेशन चैरिटेबल सोसाइटी की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने प्लास्टिक भंडारण, गलाने, कटिंग, कबाड़ का काम, तेजाब भंडारण, भट्टियों आदि की दुकानों, अवैध कब्जेदारों को हटाने के आदेश दिए थे। कोर्ट ने 6 जुलाई तक कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।
केडीए अधिशासी अभियंता एनके भाटिया ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण, निगम और प्राधिकरण के दस्तों ने कुल 73 अवैध कब्जे खाली कराए हैं। कार्रवाई के दौरान केडीए सचिव केपी सिंह, चीफ इंजीनियर वीके गोयल, एसीएम (प्रथम) कमलेश वाजपेयी, एसीएम (चतुर्थ) अब्दुल बासित, एसीएम (सप्तम) पूजा अग्निहोत्री, अधिशासी अभियंता लव उपाध्याय, एके सिंह, नगर निगम जोनल अधिकारी पुष्पा राठौर, एसपी साउथ संजय यादव, सीओ नजीराबाद, सीओ बाबूपुरवा व थानों की फोर्स और पीएसी रही।