फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   रोस्टर में खेल से खतरे में नवजात की जिंदगी

रोस्टर में खेल से खतरे में नवजात की जिंदगी

Wed, 13 Feb 2019 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
रोस्टर में खेल से खतरे में नवजात की जिंदगी
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल के सिक न्यू बार्न केयर यूनिट में डॉक्टरों की मनमानी से नवजात की जिंदगी खतरे में पड़ रही है। डॉक्टर तय रोस्टर का अनुपालन न कर 24-24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। लगातार 24 घंटे ड्यूटी करने से उन्हें दो दिन की छुट्टी मिल जाती है। इस खेल में एसएनसीयू के नियमित व संविदा पर तैनात डॉक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन

एसएनसीयू का बेहतर तरीके से संचालन हो सके इसके लिए शासन स्तर से दो नियमित व दो संविदा पर डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है।

एसएनसीयू में तैनात डॉक्टरों का रोस्टर वरिष्ठ चिकित्सक डा. अनूप अग्रवाल की ओर से जारी किया जाता है। जिसमें डॉक्टरों को तीन शिफ्ट में काम करना होता है। जिनमें सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक, दोपहर 2 से रात 8 बजे तक व रात 8 से सुबह 8 बजे तक की शिफ्ट चलती है। एसएनसीयू में डॉक्टर तय शिफ्ट को छोड़ लगातार 24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। इससे उन्हें दूसरे दिन ड्यूटी करने से छुटकारा मिल जाता है। रोस्टर दरकिनार कर लगातार काम करने से डाक्टर गुणवत्तायुक्त सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन


डा. अरविंद ने 24 घंटे की थी ड्यूटी
शहर के कांशीराम कालोनी निवासी शुभम गुप्ता ने 10 फरवरी को नवजात बेटी को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया था। इस दौरान डा. अरविंद एसएनसीयू में तैनात थे। तभी बच्ची की मौत हो गई थी। डा. अरविंद ने लगातार सोमवार दोपहर दो बजे तक ड्यूटी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवश्यक काम पर होता है बदलाव
डॉक्टरों के रोस्टर में बिना सूचना के बदलाव पर अस्पताल मैनेजर ममता श्रीवास्तव ने बताया कि जब किसी डॉक्टर को आवश्यक कार्य होता है तो वह छुट्टी लिए बना लगातार ड्यूटी कर लेता है। उन्होंने बताया कि इस आकस्मिक व्यवस्था को आदत में नहीं लाया जा सकता। अगर डॉक्टर ऐेसा कर रहे हैं तो गलत है इसकी जानकारी सीएमएस को दी जाएगी।

-एसएनसीयू में डॉक्टर तय रोस्टर के अनुसार नहीं कर रहे ड्यूटी
-दो दिन की छुट्टी के लिए 24-24 घंटे ड्यूटी कर रहे डॉक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed