{"_id":"5c549cd7bdec22578f2a8f30","slug":"71549049047-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलतानपुर के मंडी यार्ड में बनेगा पशु आश्रयस्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलतानपुर के मंडी यार्ड में बनेगा पशु आश्रयस्थल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। नगर व ग्रामीण इलाकों के आवारा मवेशियों के लिए नगर से दो किमी दूर हरदोई-उन्नाव मार्ग पर स्थित ग्राम सुलतानपुर में स्थित मंडी यार्ड में पशु आश्रय केंद्र स्थापित किया जाएगा। उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण कर इस भूमि पर अपनी मोहर लगा दी है। अगले हफ्ते जानवरों की धरपकड़ शुरू हो जाएगी।
आवारा घूम रहे मवेशियों से अपनी फसलें बचाने के लिए किसानों को रात-दिन कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। उच्चाधिकारियों के बढ़ते दबाव के चलते नगर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी डा. राहुल सचान के साथ मिलकर उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने नगर से मात्र दो किमी दूर हरदोई-उन्नाव मार्ग पर ग्राम सुलतानपुर में स्थित मंडी यार्ड का निरीक्षण कर उसी परिसर में पशुआश्रय केंद्र स्थापित करने की मोहर लगा दी है। मंडी यार्ड के ऊपर से गुजरी एचटी विद्युत लाइन को हटाने के लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
इस विद्युत लाइन के हटते ही अगले सप्ताह आवारा जानवरों की धरपकड़ आरंभ हो जाएगी। इस केंद्र में नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के भी जानवर आसानी से रखे जा सकेंगे। ये मंडी यार्ड 8 वर्ष पूर्व बनने के बाद आज तक चालू नहीं हो सकी। अब यहां मवेशियों को रखा जाएगा। उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सुल्तानपुर में मंडी यार्ड में पशु आश्रय केंद्र स्थापित किया जाएगा। अगले सप्ताह इसको स्थापित कर जानवरों को रखने की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। जिससे किसानों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
-एसडीएम ने निरीक्षण कर जमीन पर लगाई मोहर
-अगले हफ्ते से आवारा मवेशियों की शुरू होगी धड़पकड़