{"_id":"5c3a482cbdec22732e1ef76b","slug":"71547323436-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झींझक में तालाब के लिए 30 लाख मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झींझक में तालाब के लिए 30 लाख मंजूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक (कानपुर देहात)। नगर पालिका क्षेत्र के द्वारिकागंज में तालाब खोदाई के लिए शासन ने 30 लाख रुपये मंजूर कर दिए हैं। शनिवार को अध्यक्ष ने भूमि पूजन कर खोदाई का काम शुरू करा दिया। इसके बाद बाउंड्रीवाल और फुटपाथ बनवाया जाएगा।
झींझक नगरपालिका बोर्ड की बैठक में नगर पालिका क्षेत्र में द्वारिकागंज मोहल्ले में गाटा संख्या 402 पर पांच बीघे में तालाब खुदाई, चहारदीवारी, फुटपाथ, पौधरोपण और सुंदरीकरण का प्रस्ताव करीब छह महीने पहले पास हुआ था। बोर्ड ने तालाब के लिए 2 करोड़ 50 लाख के प्रस्ताव पर मोहर लगाकर शासन को भेजा था। पालिका के इस प्रस्ताव पर शासन ने मोहर लगा दी है। शासन ने 30 लाख रुपये की स्वीकृत दी है। शनिवार को नगरपालिका अध्यक्ष सरोजनी संखवार और उनके प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी ने भूमि पूजन कर तालाब का खोदाई का काम शुरू कराया। ईओ रामअचल कुरील ने बताया तालाब खोदाई का काम शुरू करा दिया है है। इसके बाद बाउंड्रीवाल व फुटपाथ बनाया जाएगा।