{"_id":"5c11646dbdec2241a644826a","slug":"71544643693-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव तालाब में मिला, कैथा में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का शव तालाब में मिला, कैथा में हंगामा
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सजेती (कानपुर)। थाना सजेती के गांव कैथा में लगे मेले के दौरान हुई मारपीट के बाद लापता युवक का शव एक सप्ताह बाद बुधवार की दोपहर गांव के बाहर तालाब में उतराता मिला। शव मिलने पर मृतक के परिजन और गांव वाले भड़क उठे। पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने पथराव कर दौड़ा लिया। पुलिस वाले किसी तरह जान बचाकर भाग निकले और अधिकारियों को सूचना दी। पिता की तहरीर पर सजेती थाने में पांच नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ अपहरण व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ ने कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज और एक सिपाही को निलंबित कर दिया है।
कैथा गांव निवासी भोला कुरील ने बताया कि उसका बेटा धर्मेंद्र उर्फ डीटू कुरील (22) बीते 5 दिसंबर को गांव में लगे मेले में नौटंकी देखने गया था। वहां पर गांव के नरेश, सुरेश और राजू कुरील से विवाद हो गया। इस पर तीनों भाइयों ने मिलकर धर्मेंद्र की पिटाई कर दी थी। पिता ने बताया कि देररात करीब एक बजे के आसपास गांव के पूर्व प्रधान रामआसरे कुरील और उसके भाई मुकेश कुरील ने उसके पुत्र को झांसे से बुलाया और अन्य तीन लोगों के साथ मिलकर उसका अपहरण करके ले गए। इसके बाद से बेटे का कोई पता नहीं चला। दो दिन तक तलाश करता रहा। बीती 8 दिसंबर को पुलिस चौकी कुवांखेड़ा में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा। आरोप है कि वहां मौजूद चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश और सिपाही मनोज ने उसकी फरियाद नहीं सुनी और डांटकर भगा दिया।
इधर, बुधवार दोपहर गांव की एक महिला ने तालाब में युवक का शव पड़ा देखकर शोर मचाया। शव की पहचान गायब युवक धर्मेंद्र उर्फ डीटू के रूप में हुई। सूचना मिलते गांव के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस पहुंची तो गांववालों ने पथराव कर दौड़ा लिया। बवाल की सूचना पर सीओ शैलेंद्र सिंह और घाटमपुर कोतवाल रवि श्रीवास्तव वहां पहुंचे। जबकि, बिधनू और नर्वल थानों से भी पुलिस बल बुलवा लिया गया। सीओ के समझाने पर भीड़ तालाब से शव को बाहर निकालने पर राजी हुई। सीओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पिता भोला प्रसाद की तहरीर पर थाने में नरेश, सुरेश और राजू के अलावा पूर्व प्रधान रामआसरे कुरील और उसके भाई मुकेश को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कैथा गांव में युवक की मौत के मामले में कुवांखेड़ा चौकी इंचार्ज सत्यप्रकाश और सिपाही मनोज को निलंबित कर दिया गया है। बताया कि यदि चौकी इंचार्ज युवक के पिता को 8 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने भेजते तो लोग उत्तेजित न होते। उन्होंने इस मामले में चौकी इंचार्ज और सिपाही की भूमिका को संदिग्ध करार दिया। बताया कि उनके खिलाफ जांच कराई जाएगी।