{"_id":"5b81b21442c79246400aac5d","slug":"71535226388-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदौली प्रधान पद के लिए उपचुनाव में 68.27 मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदौली प्रधान पद के लिए उपचुनाव में 68.27 मतदान
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सजेती (कानपुर)। यमुनापट्टी की हरदौली गांव पंचायत में प्रधान पद के उपचुनाव में कुल 68.27 फीसदी मतदान हुआ। यह सीट ग्राम प्रधान बृजबिहारी की बीमारी से मौत होने के बाद से रिक्त थी। बारिश और खराब मौसम के बावजूद गांववालों ने कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान किया। कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शनिवार की शाम 5 बजे मतदान खत्म होने के बाद मतपेटियों को सील कराने के बाद ब्लाक मुख्यालय के स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। मतगणना 28 अगस्त को होनी है।
निर्वाचन अधिकारी/तहसीलदार अवनीश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत हरदौली के निर्वाचित ग्राम प्रधान की बीते दिनों बीमारी से मौत हो गई थी। जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। बताया कि पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर हुए चुनाव में दिवंगत ग्रामप्रधान के पुत्र समेत कुल चार उम्मीदवार मैदान में हैं। बीते शुक्रवार की देररात से शुरू बारिश के चलते सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू होने में थोड़ी देर हुई। सुबह 9 बजे तक इक्का-दुक्का लोग ही मतदान केंद्र पहुंचे। बारिश थमते ही लोग लाइन लगाकर वोट डालने पहुंच गए। शाम 5 बजे मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।