फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   गंगा चेतावनी बिंदु से 32 सेमी दूर, चंपापुरवा में घुसा बाढ़ का पानी

गंगा चेतावनी बिंदु से 32 सेमी दूर, चंपापुरवा में घुसा बाढ़ का पानी

Thu, 02 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
गंगा चेतावनी बिंदु से 32 सेमी दूर, चंपापुरवा में घुसा बाढ़ का पानी
शुक्लागंज (उन्नाव)। मूसलाधार बारिश के बीच छोड़े गए पानी से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार की देरशाम गंगा चेतावनी बिंदु से सिर्फ 32 सेमी दूर हैं। बाढ़ का पानी बढ़ने से चंपापुरवा की गलियों में पानी भर गया है। साथ ही कुछ घरों में पानी पहुंचने से लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अचानक गंगा में पानी भरने से गंगाघाट का मोहल्ला चंपापुरवा बाढ़ की चपेट में आ गया। वहां के लोगों में अफरातफरी मची है। पानी के तेज बहाव के चलते लोगों ने परिवार के साथ नावों के सहारे सुरक्षित ठिकानों पर गृहस्थी पहुंचा रहे हैं। वहीं जलस्तर बढ़ने से इंदिरानगर व शक्तिनगर में हो रही कटान से बड़े नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता है। जेसीबी से कटान रोकने पहुंची सिंचाई विभाग की टीम मिट्टी बालू का स्लोब बनाकर लौट गई। गंगा में पानी बढ़ने से लोग बांस बल्लियां व बालू भरी बोरियों तक को व्यवस्थित नहीं कर सके। इससे इंदिरानगर व शक्तिनगर की बस्ती खतरे से घिरी है। जिनके घर गंगा किनारे बने हुए हैं। उन्हें राहत केंद्रों में जाने के लिए कहा गया है। डीएम के आदेश पर लेखपालों ने लोगों को अलर्ट कर दिया है। उधर, रविदास नगर में कटान रोकने के लिए लगाए गए बांस बल्ली व बालू भरी बोरियां पानी में जलमग्न हो गई हैं। तेजी से बढ़ रहे गंगा के जलस्तर से लोग दहशत में हैं। वहीं मंगलवार डीएम ने ओपीजेडी इंटर कालेज व सीताराम धर्मशाला में राहत शिविर की व्यवस्था करा दी है। मगर अभी तक राहत शिविरों में प्रशासन संसाधन उपलब्ध नहीं करा सका है।
विज्ञापन


बारिश से गलियों में भरा पानी
मूसलाधार बारिश से गली व मोहल्ले टापू में तब्दील हो गए हैं। बारिश के कारण भातूफार्म में एक मकान का जीना व छज्जा भरभरा कर गिर पड़ा साथ ही घर के हिस्से की दीवार भी ढह गई। इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। इसके अलावा गायत्रीनगर, कंचननगर बी, सर्वोदयनगर, आदर्शनगर, अंबिकापुरम आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया। जिससे लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए हैं। भातूफार्म निवासी प्रतिमा गौतम ने बताया कि घर की दीवार, जीना व छज्जा बारिश में ढह गया। घर के सभी सदस्य 5 बाल बाल बच गए। गांधीनगर, चंपापुरवा, प्रेमनगर, श्रीनगर, बिंदानगर, रहमत नगर, अहमदनगर, इंदिरानगर, सीताराम कालोनी, रशीद कालोनी आदि मोहल्ले की गलियों तक में जल भराव से लोगों को घोर दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed