फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   समाचार

समाचार

Wed, 18 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
समाचार
बिंदकी। कस्बे के चौराहों, बाजार और घनी आबादी के इलाकों में खुले रखे ट्रांसफार्मर हादसों का सबब बनते जा रहे हैं। कई हादसों के बाद भी विभाग जाल लगाने का प्रबंध नहीं कर रहा है। बुधवार को ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर बंदर मर गया। इससे लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश भड़क गया। हनुमान भक्तों ने बंदर के शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन



इलाके गोलू गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, राहुल यादव, अमित शुक्ला, आलोक शुक्ला, सिद्धू तिवारी, सूरजबली विश्वकर्मा ने कहा कि कस्बे के गांधी चौराहा, जहानपुर, कटरा मोहल्ला, लाहौरी, सहित एक दर्जन ट्रांसफार्मर बिना जार के रखे हुए हैं। अब तक एक दर्जन से अधिक बंदरों, पशुओं की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं स्पार्किंग व ट्रांसफार्मर में
विज्ञापन


आग से कई लोग झुलस चुके हैं। इनका आरोप है कि दर्जनों बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई। इसके बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों के कानों में जूं नहीं रेंगी। उधर एसडीओ प्रशांत शुक्ला ने कहा कि सभी ट्रांसफार्मरों की बैरीकेडिंग कराने के लिए स्टीमेट बना कर भेजा गया है। बजट आते ही काम पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर बंदर मरा
ट्रांसफार्मरों के चारो तरफ जाल न लगवाए जाने से लोगों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed