{"_id":"5b3fc8da4f1c1bbf248b4f6f","slug":"71530906842-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीनू हत्याकांड का मुख्य आरोपी दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीनू हत्याकांड का मुख्य आरोपी दबोचा गया
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
शुक्लागंज (उन्नाव)। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मिश्रा कालोनी में विनय उर्फ बीनू हत्याकांड में एसओजी टीम को वारदात के पांच दिन बाद शुक्रवार को एसओजी टीम ने उन्नाव शहर से वारदात के मुख्य आरोपी राहुल सोनकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए गंगाघाट कोतवाली पुलिस की तीन टीम व एक उन्नाव से लगाई गई थी। बता दें कि , वारदात में शामिल चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस इनको पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
बताते चलें कि 2 जुलाई की सुबह करीब 10.30 बजे विनय को उसके ही सगे छोटे भाई राहुल ने अपने चार अन्य साथियों की मदद से निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद से सभी फ रार हैं। वारदात के बाद से आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन स्विच आफ कर रखे थे। वारदात के पांच दिन बीत चुके थे। हत्याकांड का खुलासा न होने पर इलाके के लोगों में दहशत बनी हुई थी।
इधर, शुक्रवार की देररात 11 बजे पुलिस की एसओजी टीम ने उन्नाव शहर से विनय का मुख्य आरोपी राहुल सोनकर को धर दबोचा। बता दें कि राहुल विनय का छोटा भाई है।