{"_id":"5b12e9c34f1c1bfd6e8b5e19","slug":"71527966147-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता समेत परिवार पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता समेत परिवार पर किया हमला
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। हथगाम थानाक्षेत्र से शहर के लिए बाजार पर निकली दुष्कर्म पीड़िता व उसके माता-पिता पर आरोपी और उसके साथियों ने हमला कर दिया। मां-बेटी घायल हुईं जबकि पिता ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मामला अप्रैल 2017 का है। हथगाम थाना क्षेत्र की एक किशोर उम्र की लड़की को गांव का गुलशेर लेकर दूर चला गया था। तीन दिन बाद किशोरी को खोजबीन के दौरान मुंबई के कल्यानपुर स्टेशन से रिश्तेदारों ने पकड़ा। आरोपी मौके से भाग निकला था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ हथगाम थाने में अपहरण और दुष्कर्म की रिपोर्ट
दर्ज कराई गई थी। बाद में आरोपी पकड़ा गया और जमानत पर छूट कर इन दिनों बाहर है। दुष्कर्म पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पक्ष उन लोगों पर लगातार दबाव बना रहा है। पीड़िता ने बताया कि शनिवार को वह, मां और पिता तीनों बाइक से शहर बाजार करने आ रहे थे। थरियांव थाना क्षेत्र के बीबीहाट के पास अचानक दो बाइकों से आरोपी समेत पांच लोगों ने उनकी बाइक रुकवा दी। जान से मारने के लिए पिता पर तमंचा और चाकू निकाल
विज्ञापन
लिया। पिता ने मौके से भागकर जान बचाई। तब तक विरोध करने पर उसे और मां को आरोपी पीटने लगे। तमंचे की बट से मां को लहूलुहान कर दिया। उधर, पिता ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग निकले। तीनों को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यूपी 100 के पुलिस कर्मियों ने बताया कि मौके पर हमलवार नहीं मिले। चोटे कैसे आई है इसकी जांच इलाकाई पुलिस करेगी। चोट दुर्घटना से भी हो सकती है। दूसरी
ओर एसओ सत्यपाल सिंह का कहना है कि परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जैसी तहरीर देंगे, उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उधर, दूसरी ओर गुलशेर के परिजनों का कहना है कि लड़की अपनी मर्जी से गुलशेर के साथ गई थी, अब उस पर बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है।
दुष्कर्म पीड़िता समेत परिवार पर हमला
दुष्कर्म पीड़िता व उसके माता-पिता पर हमला
- मां व बेटी घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
- समझौता करने का दबाव बना रहे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो