{"_id":"5ab69dcb4f1c1b68248b7134","slug":"71521917387-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों ने पालिका गेट पर डाला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों ने पालिका गेट पर डाला ताला
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सभासद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से गुस्साए सभासदों ने शनिवार को नगर पालिका कार्यालय में ताला डालकर धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। जानकारी पर पहुंचे प्रभारी ईओ एसडीएम सदर और पूर्व चेयरमैन के कार्रवाई के आश्वासन पर दोपहर करीब तीन बजे सभासदों ने कार्यालय का ताला खोला। सभासदों ने कोतवाली पहुंचकर सफाई कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी।
करीब तीन दिन पहले असगर रोड पर कूड़ा उठाने के विवाद को लेकर वार्ड संख्या 11 के सभासद अनुभव कनौजिया लव और सफाई निरीक्षक विजय कुमार के बीच विवाद हुआ था। शुक्रवार को सफाईकर्मियों की तहरीर पर कोतवाली में सभासद अनुभव कनौजिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। इससे गुस्साए सभासद शनिवार
को नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और कक्षों में ताला डालकर गांधी प्रतिमा के पास धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभासदों की मांग थी कि पुलिस ने सफाई कर्मचारियों के दबाव में सभासद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली, जबकि सफाई निरीक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। कार्यालय में ताला पड़े होने की जानकारी पर प्रभारी ईओ
विज्ञापन
एसडीएम सदर अजीत सिंह और पूर्व चेयरमैन मनोज अग्रवाल मौके पर पहुंचे और वार्ता की। सभासदों का कहना था कि जब तक सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वह लोग ताला नहीं खुलने देंगे। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर सभासदों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया। इस अवसर पर सभासद प्रबल त्रिपाठी, रावेश मिश्र, असलम शेर खां, श्यामसुंदर लल्ला, आलोक मिश्र, रफी अंसारी और धर्मेंद्र कनौजिया आदि मौजूद रहे।
सफाई निरीक्षक पर कार्रवाई की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई सफाई कर्मचारियों ने प्रभारी ईओ एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया। उन्होंने मांग की कि अगर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई न की गई तो रणनीति बनाकर 28 मार्च को कामबंद हड़ताल शुरू की जाएगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद बाल्मिकी, उपाध्यक्ष ओमीलाल बाल्मिकी, महामंत्री प्रदीप चौहान और मंडल अध्यक्ष रमेश बाल्मीकि आदि मौजूद रहे। प्रभारी ईओ एसडीएम सदर अजीत सिंह ने बताया कि सभासदों और सफाई मजदूर संघ का ज्ञापन ले लिया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सभासदों के नगर पालिका कार्यालय के कक्षों में ताला डाल देने से नगर पालिका के कर्मचारी कुर्सी डालकर कक्षों के बाहर बैठे रहे। दोपहर करीब तीन बजे जब प्रभारी ईओ एसडीएम सदर अजीत सिंह और पूर्व चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने सभासदों को समझा-बुझाकर कक्षों का ताला खुलवाया तो कर्मचारी कक्षों में गए। (ब्यूरो)
सभासद और सफाई नायक के बीच हुए विवाद को लेकर शनिवार को सभासदों ने कार्यालय पहुंचकर विरोध करना शुरू कर दिया। सभासदों के तेवर देख पालिका कर्मचारी शांत रहे। सभासदों ने नगर पालिका क्षेत्र में सफाई कार्य कर रहे कर्मचारियों से भिड़ने में गुरेज रखी। इस बात को लेकर पालिका कर्मचारियों में चर्चा होती रही। ब्यूरो
पालिका कार्यालय में डाला ताल
एसडीएम सदर व पूर्व चेयरमैन के कार्रवाई के आश्वासन पर सभासदों ने खोला ताला
अमर उजाला ब्यूरो