फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सोनू की फाइल फोटो।

सोनू की फाइल फोटो।

Wed, 21 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
सोनू की फाइल फोटो।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालौन।
कुठौंद के हदरुख गांव में बुधवार को खेतों के ऊपर से निकला हाईटेंशन तार टूटकर फसल पर गिर पड़ा। इससे खेतों में आग लग गई और आग बुझाई जाने तक आठ बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम हदरुख में हाईटेंशन तार टूटकर खेतों में गिर पड़ा। इससे खेतों में आग लग गई। हवा चलने की वजह से आग भीषण होती चली गई। वहां से निकल रहे ग्रामीणों ने जब आग देखी तो गांव से और लोग आए और आग बुझाने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायरब्रिगेड को दी। कुछ देर बाद फायरब्रिगेड गांव पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक खेतों में खड़ी आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। गांव के गजेंद्र कुशवाहा, शिवशंकर कुशवाहा, लल्लू कुशवाहा व बाबूलाल कुशवाहा व राकेश कुशवाहा ने बताया कि उन सभी के पास तीन तीन बीघा खेत है, जिनमें से दो दो बीघा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि बिजली विभाग से कई बार जर्जर तारों को हटाए जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन विभाग सुनता नहीं है। विभागीय लापरवाही के चलते यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसे हादसे हो चुके है, जिससे कई बीघा खेतों में खड़ी फसल जल चुकी है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की डीएम से शिकायत किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed