फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   नमो नमो दुर्गे सुख करनी, नमो नमो अंबे दुख हरनी...

नमो नमो दुर्गे सुख करनी, नमो नमो अंबे दुख हरनी...

Thu, 21 Sep 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
नमो नमो दुर्गे सुख करनी, नमो नमो अंबे दुख हरनी...
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज।
नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को भक्तों ने मां दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा-अर्चना की। बारिश के रूप में मां ने भी अपने सभी भक्तों पर कृपा बरसाई। कई दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को राहत मिली। शहर के माता छेमकली, मां फूलमती, मां सिहंवाहिनी, मां काली मंदिर, सरायमीरा के माता काली देवी में सुबह पांच बजे से भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। मंदिरों में कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने देर रात तक मां के दर्शन किए। इस दौरान मंदिरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मंदिरों और वहां लगे मेलों में गिरहकटों और मनचलों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में पुलिस तैनात रही। उधर में घरों में भी लोगों ने कलश स्थापना कर मां का पूजन किया और व्रत रखा। वैदिक आचार्य पंडित पवन शुक्ला ने बताया कि माता के नौ विग्रहों में पहला स्वरूप मां शैलपुत्री हैं। शैलराज हिमालयराज की कन्या होने के कारण उनका नाम शैलपुत्री पड़ा। माता दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल का पुष्प लिए हैं। माता का वाहन वृषभ है। इस कारण इन्हें वृषारुढ़ा देवी के नाम से भी जाना जाता है। भगवान शंकर की भांति माता का निवास भी पर्वतों पर है।


मंदिरों की गई विशेष सफाई
नवरात्र के मद्देनजर गुरुवार को सुबह तीन बजे से शहर के सभी मंदिरों में भक्तों के आगमन को देखते हुए विशेष साफ-सफाई की गई। मंदिरो के सामने गलियों में चूने का छिड़काव कराया गया। एसडीएम डा. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंदिरों के आस-पास की लाइटों को भी ठीक करा दिया गया है। वहीं सफ ाई कर्मचारियाें को भी जरूरी निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन


फलों के भाव में आया उछाल
नवरात्र शुरु होते ही फलों में दामाें में उछाल आ गया। 40-50 रुपये प्रति किलो बिकने वाला अनार गुरुवार को 60-70 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। सेब जहां इस सप्ताह 50-60 रुपये प्रति किलो था वह गुरुवार को 70-80 रुपये प्रति किलो रहा। केले जहां अभी तक 30 रुपये दर्जन थे, वह 40-45 रुपये बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रंगार सामान के दाम
सरायमीरा में माता के श्रंगार सामग्री की बिक्री कर रहे दुकानदार रज्जन ने बताया कि उनके पास माता की चुनरी 35 से 400 रुपये तक की है। माता की प्रतिमाएं 35 से लेकर 2700 रुपये तक हैं। माला की कीमत पांच लेकर 250 रुपये तक है। कलश सरवा 20 रुपये और नारियल 20 रुपये में बिक रहा है। बताया कि माता की चुनरी व अन्य सजावट के सामान में पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी दाम बढ़े हैं। जो चुनरी 250 के आस-पास थी वह 400 पहुंच गई है। जो प्रतिमा 2500 में मिल जाती थी। इस बार उसकी कीमत 3200 रुपये के आस-पास है।

तैनात रहेगा एंटी रोमियो दस्ता
शारदीय नवरात्र के लिए पुलिस ने सुरक्षा का खास प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत जिले के सभी प्रमुख मंदिरो के बाहर एंटी रोमियो दस्ता तैनात रहेगा। वहीं महिला पुलिस बल भी सभी मंदिरो में गश्त पर रहेगी। मंदिरो के आस-पास चीता पुलिस बल की भी गश्त रहेगी। एसपी हरीश चंदर ने कहा कि इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की जा चुकी है। सभी को सुरक्षा संबंधी जरुरी निर्देश भी दे दिए गए है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।


बंद हो गई मीट की दुकानें
नवरात्र शुरू होते ही शहर में चल रही सभी मीट की दुक ाने बंद हो गई है। तिर्वा क्रासिंग पर बकरे की मीट की बिक्री कर रहे मुन्ना का कहना है कि वह वर्ष के दोनों नवरात्रों में दुकान पर ताला लगा देते है। यही हाल सावन के पूरे माह रखते हैं। उनका कहना है कि नवरात्र में मटन का कारोबार पांच से दस प्रतिशत हो जाता है। यही बात मुर्गा बिक्री करने वाले जायद ने कही। कहा कि नवरात्रों के शुरु होते ही धंधा बिल्कुल मंदा पड़ जाता है। जिसके चलते वह दुकान बंद रखते हैं।


नमो नमो दुर्गे सुख करनी, नमो नमो अंबे दुख हरनी...
-नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां के शैलपुत्री स्वरूप का किया पूजन, भोर पहर से ही मंदिरों में उमड़ी रही भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed