{"_id":"597cd4d34f1c1ba3168b474f","slug":"71501353171-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में रात्रि निवास न करने वाले अफसरों पर शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में रात्रि निवास न करने वाले अफसरों पर शिकंजा
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिले में तैनात अधिकांश अधिकारी रात्रि निवास के लिए कानपुर/लखनऊ स्थित अपने आवास जाते हैं। अब ऐसे अफसरों पर मुख्य विकास अधिकारी ने शिकंजा कसा है। उन्होंने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को कड़ा पत्र जारी करते हुए जिले में ही रात्रि निवास की सख्त हिदायत दी है। इसके साथ ही उन्होंने पत्र के साथ एक प्रारूप भी भेजकर उसमें सूचनाएं मांगी हैं।
पिछले दिनों नवागत सीडीओ टीके शिबू को जानकारी हुई कि अधिकांश जिलास्तरीय अधिकारी रात्रि में जिले में निवास नहीं करते हैं। वह कानपुर या लखनऊ चले जाते हैं। ऐसे में विभागीय कार्यों के दौरान अनुपस्थित पाए जाते हैं। इससे योजनाओं की सही समीक्षा नहीं हो पाती है।
यह स्थिति तब है जब शासन से स्पष्ट आदेश हैं कि सभी अधिकारी अपनी तैनाती के मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से निवास करेंगे। इसके चलते सीडीओ ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को कड़ा पत्र जारी किया है। निर्देश दिया है वह जिले में ही रात्रि निवास करना शुरू कर दें। यदि जांच में रात्रि निवास करते न मिले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यही नहीं सीडीओ ने एक प्रारूप भी भेजकर अधिकारी का नाम, पदनाम, मुख्यालय पर निवास करने का पता और अगर किराये के मकान में रहते हैं तो उस मकान मालिक या पड़ोसी का नाम व मोबाइल नंबर की जानकारी मांगी है।
विकासखंड कार्यालय आज खुलेंगे
उन्नाव (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 के अवशेष आवासों की प्रगति में सुधार के लिए सीडीओ ने रविवार को सभी विकासखंड कार्यालय खोलने के आदेश दिए हैं। कहा है कि सभी बीडीओ सुबह नौ बजे विकास भवन के सभागार में उपस्थित होंगे। वहीं विकासखंड कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2017-18 के ग्रामीण आवास के रजिस्ट्रेशन आदि का काम होगा। यदि इसमें लापरवाही होगी तो पीडी से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-सीडीओ ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को भेजा सख्त पत्र
-रात्रि में जिले में ही निवास करने की दी हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो